27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

व्यायाम के बाद नहाना कब सही है? क्या कहता है आयुर्वेद?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
व्यायाम के बाद नहाना कब सही है? क्या कहता है आयुर्वेद?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि व्यायाम के तुरंत बाद नहाना सही है या नहीं? जानें आयुर्वेद के अनुसार इस पर सही जानकारी और इसके स्वास्थ्य लाभ।

मुख्य बातें

व्यायाम के बाद 30 मिनट तक स्नान न करें।
नहाने से पहले शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें।
गुनगुने पानी से स्नान करना फायदेमंद होता है।
स्नान करते समय गहरी सांस लें और मन को शांत रखें।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जिम या सुबह की एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाना लगभग हर किसी की आदत बन गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद इसके लिए सही समय क्या बताता है? भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इस मुद्दे पर स्पष्ट जानकारी प्रदान करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, व्यायाम के बाद स्नान करने का सबसे उचित समय लगभग 30 मिनट बाद होता है।

आयुर्वेद में स्नान को केवल शरीर की सफाई नहीं, बल्कि एक ध्यान और वेलनेस रिचुअल माना जाता है। व्यायाम के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे मांसपेशियों में जकड़न, सिरदर्द या थकान हो सकती है।

वहीं, व्यायाम के 30 मिनट बाद स्नान करने से कई अद्भुत लाभ प्राप्त होते हैं। इससे नींद गहरी आती है। बालों का झड़ना और रूखापन कम होता है। शरीर और मन में शांति, ताजगी और ऊर्जा आती है। पसीने की बदबू पूरी तरह समाप्त हो जाती है। बालों के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इससे त्वचा पर चमक बढ़ती है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।

योग एक्सपर्ट बताते हैं कि व्यायाम के बाद शरीर को पहले सामान्य तापमान पर आने दें। इस दौरान हल्का पानी पिएं, 10-15 मिनट आराम करें और सांसें सामान्य होने दें। फिर गुनगुने पानी से स्नान करें। ठंडे पानी का तुरंत प्रयोग न करें, खासकर सर्दियों में।

आयुर्वेद के विशेषज्ञ बताते हैं कि स्नान करते समय गहरी सांस लें, पानी को शरीर पर धीरे-धीरे बहने दें और मन को शांत रखें। इससे न केवल शरीर, बल्कि दिमाग भी पूरी तरह रिफ्रेश हो जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि आयुर्वेद के सिद्धांतों का पालन करना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है। व्यायाम के बाद स्नान करने का सही समय जानना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

व्यायाम के बाद नहाने का सही समय क्या है?
आयुर्वेद के अनुसार व्यायाम के बाद स्नान करने का सही समय लगभग 30 मिनट बाद होता है।
क्या तुरंत नहाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?
जी हां, व्यायाम के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे थकान और जकड़न हो सकती है।
व्यायाम के बाद स्नान करने से क्या लाभ होते हैं?
यह नींद में सुधार, ऊर्जा में वृद्धि और त्वचा को निखारने में मदद करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले