पश्चिम बंगाल में सीएम योगी का चुनावी दौरा: कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में होगी रैली

Click to start listening
पश्चिम बंगाल में सीएम योगी का चुनावी दौरा: कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में होगी रैली

सारांश

पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता एक महत्वपूर्ण संकेत है। उनकी रैलियों के जरिए चुनावी माहौल को धार देने की कोशिश की जा रही है, जिसमें तीन जिलों में कार्यक्रम होंगे।

Key Takeaways

  • सीएम योगी आदित्यनाथ का पश्चिम बंगाल दौरा महत्वपूर्ण है।
  • कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में रैलियां आयोजित होंगी।
  • भाजपा का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करना है।
  • रैलियों में भारी भीड़ भाजपा के जनाधार की ओर इशारा करती है।
  • कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

लखनऊ, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता देखने को मिलेगी। पार्टी के प्रमुख प्रचारकों में से एक योगी का यह दौरा रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें वे उत्तर से लेकर दक्षिण तक फैले तीन जिलों में लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से चुनावी माहौल को सक्रिय बनाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कूच बिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीमावर्ती इस क्षेत्र में भाजपा अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयास में है और योगी की सभा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। इसके बाद, योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा की ओर जाएगा, जहां वे दोपहर 1:20 बजे भाजपा उम्मीदवार नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा करेंगे। उत्तर बंगाल की इस बेल्ट में पार्टी ने पिछले चुनावों में जो आधार तैयार किया था, उसे और मजबूत करने पर इस बार विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दिन के अंत में, मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे बांकुरा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी नीलाद्री शेखर दाना के समर्थन में उनका रोड शो प्रस्तावित है। बांकुरा, जिसे जंगलमहल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, वहां रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। स्थानीय स्तर पर इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और भीड़ जुटने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सभाओं में उमड़ रही भीड़ ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखी जा रही है। सभास्थलों पर स्थिति ऐसी बन रही है कि लोगों में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने की जबरदस्त उत्सुकता दिखाई दे रही है। कई जगहों पर भीड़ इतनी अधिक हो रही है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। सभा शुरू होने से काफी पहले ही लोग पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं और अंत तक डटे रहते हैं। यह नजारा न केवल स्थानीय स्तर पर भाजपा के बढ़ते जनाधार की ओर इशारा करता है, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी नई ऊर्जा दे रहा है।

Point of View

वह भाजपा के समर्थन में एक सकारात्मक संकेत है। यह रैलियां न केवल पार्टी के लिए, बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए भी ऊर्जा का स्रोत बन रही हैं।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

सीएम योगी की रैलियों का उद्देश्य क्या है?
सीएम योगी की रैलियों का उद्देश्य भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करना और चुनावी माहौल को सक्रिय करना है।
कब और कहां होंगी सीएम योगी की रैलियां?
सीएम योगी की रैलियां 17 अप्रैल को कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में होंगी।
भाजपा किस प्रत्याशी का समर्थन कर रही है?
भाजपा कूच बिहार में निशीथ प्रमाणिक और जलपाईगुड़ी में नरेश चंद्र राय का समर्थन कर रही है।
रैलियों में जनता की प्रतिक्रिया कैसी है?
रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है, जो भाजपा के बढ़ते जनाधार को दर्शाती है।
क्या यह दौरा चुनावी परिणाम पर असर डालेगा?
यह दौरा निश्चित रूप से चुनावी परिणाम पर सकारात्मक असर डाल सकता है।
Nation Press