20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 में शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी?

सारांश

2025 में भारतीय शूटिंग दल ने वैश्विक स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप और आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में अनेक पदक जीते। इस लेख में जानें भारतीय निशानेबाजों की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में।

मुख्य बातें

2025 में भारतीय शूटिंग ने वैश्विक पहचान बनाई।
भारत ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 99 मेडल जीते।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 6 मेडल जीते।
महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण गोल्ड मेडल जीते।
टीम इवेंट में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शूटिंग दल ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में अद्वितीय प्रदर्शन के साथ भारत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (राइफल/पिस्टल) में अपनी प्रतिभा को उजागर किया। आइए, इस वर्ष शूटिंग में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर एक नज़र डालते हैं।

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल: दोहा में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मेडल जीते। पिस्टल, राइफल और शॉटगन के तीन वर्गों में उत्कृष्टता के साथ भारत ने पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारत ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिमरनप्रीत कौर बरार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि सुरुचि फोगाट ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया।

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (राइफल/पिस्टल): काहिरा में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 13 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

सम्राट राणा ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और रविंद्र सिंह ने पुरुष 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा, सम्राट राणा, वरुण तोमर और श्रवण कुमार ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड जीता।

बात करते हैं व्यक्तिगत इवेंट की, जहाँ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, गुरप्रीत सिंह ने पुरुष 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल, और अनीश भानवाला ने पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में व्यक्तिगत इवेंट में, जबकि ईशा सिंह और सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम इवेंट में सिल्वर जीते।

टीम इवेंट में रविंद्र सिंह, कमलजीत, और योगेश कुमार ने पुरुष 50 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीते। वहीं, ईशा सिंह, मनु भाकर, और सुरुचि सिंह ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीते।

इसके अलावा, ईशा सिंह ने महिला 25 मीटर पिस्टल, एलावेनिल वालारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल, और वरुण तोमर ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत पदक जीते। वहीं, एलावेनिल वालारिवन, मेघना सज्जनार, और श्रेय अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते।

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप: कजाकिस्तान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 99 मेडल अपने नाम किए। इनमें 50 गोल्ड, 26 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल थे। भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई। यह उपलब्धियाँ देश के लिए गर्व का विषय हैं और हमें अपनी प्रतिभाओं का समर्थन करना चाहिए।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2025 में भारत ने कितने मेडल जीते?
भारत ने 2025 में कुल 99 मेडल जीते, जिसमें 50 गोल्ड, 26 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने कितने मेडल जीते?
भारत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में 6 मेडल जीते, जिनमें 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
कौन से खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते?
सम्राट राणा और रविंद्र सिंह ने गोल्ड मेडल जीते, साथ ही सिमरनप्रीत कौर बरार और सुरुचि फोगाट ने भी गोल्ड जीते।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले