28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा?

सारांश

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। क्या यह नई पीढ़ी का नया चेहरा है? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

अभिषेक शर्मा ने 74 रन की विस्फोटक पारी खेली।
उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा।
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
टीम ने 18.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया।

दुबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी भारतीय द्वारा यह सबसे तेज अर्धशतक है, जो पहले युवराज सिंह के नाम था। 2012 में युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंद पर अर्धशतक बनाया था। उनकी विस्फोटक पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़कर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन व्हाइट बॉल सफलतापूर्वक पूरा किया। गिल ने 28 गेंद पर 47 रन बनाए। भारत को 172 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने दिया था। भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन बनाए। फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था। यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए। 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए। नवाज ने 21 रन और सलमान आगा ने 17 रन बनाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाये?
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाये।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड क्या था?
युवराज सिंह ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंद पर अर्धशतक बनाया था।
भारत ने मैच कितने विकेट से जीता?
भारत ने मैच 6 विकेट से जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले