क्या अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है? अगला निशाना रोहित शर्मा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है? अगला निशाना रोहित शर्मा?

सारांश

अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्या वह रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ पाएंगे? जानिए इस युवा क्रिकेटर की अद्भुत यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया।
भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 7 अर्धशतक बनाए हैं।

दुबई, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हर टी20 मैच में कोई न कोई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप सुपर-4 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अभिषेक ने सिर्फ २५ गेंदों में अर्धशतक बनाया। यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 में उनका पांचवा मौका था, जब उन्होंने २५ या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक बनाया।

इस श्रेणी में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने चार बार ऐसा किया था। भारत के लिए २५ या उससे कम गेंदों पर सबसे अधिक ७ अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने छह बार यह उपलब्धि हासिल की है। अब अभिषेक इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक ने ३७ गेंदों में ७५ रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने ५ छक्के और ६ चौके लगाए। दुर्भाग्यवश, वह रन आउट हो गए।

जुलाई २०२४ में अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने अब तक २२ मैचों में २१ पारियों में ४ अर्धशतक और २ शतक के साथ ७८३ रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर १३५ है, जो किसी भी भारतीय का टी20 में सबसे अधिक है। अभिषेक ने अभी तक वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण नहीं किया है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए, उन्हें जल्द ही वनडे में मौका मिल सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक शर्मा का सर्वाधिक स्कोर क्या है?
अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो किसी भी भारतीय का टी20 में सबसे अधिक स्कोर है।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक ने कितनी गेंदों में अर्धशतक बनाया?
अभिषेक ने बांग्लादेश के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
अभिषेक शर्मा ने अब तक कितने मैच खेले हैं?
अभिषेक शर्मा ने अब तक 22 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले