14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का विस्तृत कलेंडर जल्द जारी होगा?: संजय अडेसरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का विस्तृत कलेंडर जल्द जारी होगा?: संजय अडेसरा

सारांश

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का विस्तृत कलेंडर जल्दी ही जारी किया जाएगा। संजय अडेसरा ने कई महत्वपूर्ण इवेंट्स की जानकारी दी है, जिनमें कबड्डी, मैराथन और टी20 लीग शामिल हैं। फौजा सिंह के निधन पर दुख भी व्यक्त किया गया है। क्या भारत ओलंपिक 2036 की मेज़बानी हासिल कर पाएगा?

मुख्य बातें

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का कलेंडर जल्द ही जारी होगा।
गुजरात जाइटंस का प्रो कबड्डी इवेंट 29 अगस्त से शुरू होगा।
फौजा सिंह का निधन मैराथन के लिए एक बड़ी क्षति है।
भारत ओलंपिक 2036 की मेज़बानी के लिए प्रयासरत है।
अहमदाबाद में अदाणी मैराथन का आयोजन होगा।

अहमदाबाद, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अदाणी ग्रुप ने व्यापार के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। अदाणी स्पोर्ट्स लाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अडेसरा ने ग्रुप के आगामी इवेंट्स की जानकारी साझा की है।

संजय अडेसरा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि अदाणी स्पोर्ट्स लाइन के कई इवेंट्स आने वाले हैं। गुजरात जाइटंस का प्रो कबड्डी इवेंट 29 अगस्त से शुरू होगा। इसका विस्तृत कलेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।

इसके बाद अदाणी मैराथन का आयोजन अहमदाबाद में होगा। इसके बाद यूएई टी20 लीग में हमारी टीम 'गल्फ जाइटंस' का इवेंट है। विमेंस प्रीमियर लीग में भी अदाणी स्पोर्ट्स लाइन की टीम गुजरात जाइटंस भाग लेगी।

हाल ही में देश के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का निधन हो गया। संजय अडेसरा ने इसको दुखद बताया और कहा कि वह देश के सबसे बड़े मैराथन धावक माने जाते थे। उनके निधन से मैराथन के प्रति उनके प्रयासों को फैलाने की जिम्मेदारी हम पर है।

भारत 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए प्रयास कर रहा है। संजय अडेसरा ने कहा कि यदि ओलंपिक 2036 का आयोजन भारत में, विशेषकर अहमदाबाद में होता है, तो यह हमारे लिए गर्व की बात होगी। अगले दो साल में इस पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि भारत सरकार ओलंपिक 2036 की मेज़बानी लेने का प्रयास कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि देश की खेल संस्कृति को और भी मजबूत बनाएगी।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स कब शुरू होंगे?
अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स 29 अगस्त से शुरू होने वाले हैं, जिसमें प्रो कबड्डी लीग शामिल है।
फौजा सिंह का क्या योगदान था?
फौजा सिंह को देश के सबसे बड़े मैराथन धावक माना जाता था। उनके निधन पर सभी ने दुख व्यक्त किया है।
भारत कब ओलंपिक 2036 की मेज़बानी के लिए प्रयास कर रहा है?
भारत सरकार ओलंपिक 2036 की मेज़बानी के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है, और संजय अडेसरा ने इसे गौरव की बात बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले