15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या क्रिस लिन की तूफानी पारी ने स्ट्राइकर्स को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या क्रिस लिन की तूफानी पारी ने स्ट्राइकर्स को जीत दिलाई?

सारांश

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने बिग बैश लीग के 17वें मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट को 7 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल किया। क्रिस लिन की नाबाद 79 रन की पारी ने टीम को जीत दिलाई। जानें इस रोमांचक मैच के प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
क्रिस लिन ने नाबाद 79 रन की पारी खेली।
ब्रिस्बेन हीट की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई।
एडिलेड की टीम अब चौथे स्थान पर है।
जेमी ओवरटन ने 3 विकेट लिए।

एडिलेड, 31 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एडिलेड ओवल में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 17वें मैच में ब्रिस्बेन हीट को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ, एडिलेड स्ट्राइकर्स अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुँच गई है। इस टीम ने अब तक 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं, ब्रिस्बेन हीट 5 में से 3 मुकाबले हारने के बाद पांचवें स्थान पर है। इस टीम ने अपने अभियान का पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद पर्थ के खिलाफ शानदार जीत के बाद तीन में से 2 मैच हार गई है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ब्रिस्बेन हीट की टीम 19.4 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 8 के स्कोर पर कोलिन मुनरो (4) का विकेट खो दिया। इसके बाद, विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और टीम 67 के योग पर अपने 7 विकेट खो चुकी थी।

यहां से ह्यूग वेइबगेन ने मैथ्यू कुह्नमैन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 36 रन बनाते हुए टीम को 100 के पार पहुँचाया। ह्यूग वेइबगेन 33 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैथ्यू कुह्नमैन ने 2 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके के साथ नाबाद 31 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से जेमी ओवरटन ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि लियाम स्कॉट और हसन अली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 14.1 ओवरों में जीत हासिल की। इस टीम को कप्तान मैथ्यू शॉर्ट और क्रिस लिन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 7.1 ओवरों में 51 रन बनाए।

मैथ्यू शॉर्ट 27 गेंदों में 2 चौकों के साथ 19 रन बनाकर वापस लौटे। इसके बाद, क्रिस लिन ने 41 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 79 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। ब्रिस्बेन की ओर से ओले पैटरसन, जैवियर बार्टलेट और थॉमस बाल्किन ने 1-1 विकेट निकाले।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि ब्रिस्बेन हीट को अपनी कमजोरियों को सुधारने की आवश्यकता है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने कब और किस टीम को हराया?
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 31 दिसंबर 2025 को ब्रिस्बेन हीट को 7 विकेट से हराया।
क्रिस लिन ने कितने रन बनाए?
क्रिस लिन ने 41 गेंदों में 79 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले