17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैक्स ब्रायंट की तूफानी पारी ने मेलबर्न स्टार्स को हराने में मदद की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैक्स ब्रायंट की तूफानी पारी ने मेलबर्न स्टार्स को हराने में मदद की?

सारांश

ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स को हराकर बीबीएल में एक शानदार जीत हासिल की। इस मैच में मैक्स ब्रायंट की पारी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्या यह ब्रिस्बेन हीट का टर्निंग प्वाइंट होगा?

मुख्य बातें

ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स को हराकर 4 विकेट से जीत हासिल की।
मैक्स ब्रायंट ने 26 गेंदों में 48 रन बनाए।
मेलबर्न स्टार्स की यह इस सीजन की पहली हार थी।
कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा ने मैच को रोमांचक बना दिया।

ब्रिस्बेन, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 20वें मैच में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मेलबर्न स्टार्स का विजयरथ भी थम गया है।

मेलबर्न स्टार्स को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम ने अब तक 5 में से 4 मैच जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल में +1.379 के साथ शीर्ष पर है। वहीं, ब्रिस्बेन हीट 6 में से 3 मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को द गाबा में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। सैम हार्पर और थॉमस रॉजर की सलामी जोड़ी ने 5.3 ओवरों में 52 रन जोड़े।

हार्पर ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 37 रन बनाए, जबकि थॉमस ने 12 गेंदों में 13 रन जोड़े। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने कैंपबेल केल्लावे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 53 रन बनाते हुए टीम को 109 के स्कोर तक पहुंचाया।

स्टोइनिस ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए जबकि कैंपबेल ने 14 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। ब्लेक मैक्डोनाल्ड (नाबाद 37) और हिल्टन कार्टराइट (नाबाद 26) ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 22 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर बढ़ाया।

विपक्षी टीम से थॉमस बाल्किन ने 2 विकेट लिए, जबकि जैवियर बार्टलेट, ओले पैटरसन, मैथ्यू कुह्नमैन और मैट रेनशॉ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में, ब्रिस्बेन हीट ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज की। उन्होंने 34 के स्कोर पर जैक विल्डरमुथ (15) और कॉलिन मुनरो (3) का विकेट गंवाया।

कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने मैट रैनशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन बनाए। मैकस्वीनी ने 31 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे, जबकि रैनशॉ ने 27 गेंदों में 41 रन जोड़े।

इस जोड़ी के टूटने के बाद, ब्रिस्बेन हीट ने 133 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे, लेकिन मैक्स ब्रायंट ने जैवियर बार्टलेट के साथ मिलकर 24 गेंदों में 65 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

ब्रायंट ने 26 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए और नाबाद रहे, जबकि बार्टलेट ने 9 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से पीटर सिडल और मिचेल स्वेपसन ने 2-2 विकेट लिए जबकि टॉम कर्रन और हारिस रऊफ ने 1-1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसे सभी प्रशंसक पसंद करते हैं।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रिस्बेन हीट की जीत का मुख्य कारण क्या था?
ब्रिस्बेन हीट की जीत का मुख्य कारण मैक्स ब्रायंट की शानदार बल्लेबाजी और कप्तान नाथन मैकस्वीनी का योगदान था।
मेलबर्न स्टार्स की हार का क्या असर होगा?
मेलबर्न स्टार्स की हार से उनकी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में प्रभावित होगी, लेकिन वे अभी भी शीर्ष पर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले