31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जोश ब्राउन की तूफानी पारी से रेनेगेड्स ने स्टार्स को 4 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जोश ब्राउन की तूफानी पारी से रेनेगेड्स ने स्टार्स को 4 विकेट से हराया?

सारांश

मेलबर्न रेनेगेड्स ने बीबीएल 2025-26 के 22वें मैच में मेलबर्न स्टार्स को 4 विकेट से हराया। जोश ब्राउन की तूफानी पारी ने टीम को इस जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी मुख्य बातें!

मुख्य बातें

जोश ब्राउन की शानदार पारी ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेनेगेड्स ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत प्राप्त की।
मेलबर्न स्टार्स ने 173 रन बनाए, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।
गुरिंदर संधु ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
रेनेगेड्स का अगला मुकाबला 7 जनवरी को है।

मेलबर्न, 4 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 22वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।

इस सीजन में अपनी दूसरी जीत के साथ मेलबर्न रेनेगेड्स ने 4 अंक हासिल कर लिए हैं। यह टीम -0.636 नेट रनरेट के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि मेलबर्न स्टार्स 6 में से 2 मैच हारने के बाद 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

इस मैच का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इस टीम को सैम हार्पर और थॉमस रॉजर्स की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 2.4 ओवर में 30 रन की साझेदारी की। थॉमस 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्पर ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर योगदान दिया।

इसके अलावा, कैंपबेल केलवे ने 33 रन और टॉम करेन ने 38 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से गुरिंदर संधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि कैलम स्टो ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में, मेलबर्न रेनेगेड्स ने 19.5 ओवर में जीत हासिल की। टीम ने 24 के स्कोर पर टिम सीफर्ट (6) का विकेट खो दिया। इसके बाद जोश ब्राउन ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 127 तक पहुंचा।

ब्राउन ने 48 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। इसके अतिरिक्त, कप्तान विल सदरलैंड ने 19 रन का योगदान दिया।

विपक्षी खेमे से हारिस रऊफ और पीटर सिडल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मिचेल स्वैपसन ने 1 विकेट निकाला।

रेनेगेड्स का अगला मैच 7 जनवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ होगा, जबकि स्टार्स 8 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मुकाबला करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि मेलबर्न स्टार्स को अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जोश ब्राउन ने कितने रन बनाए?
जोश ब्राउन ने 84 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे।
रेनेगेड्स का अगला मैच कब है?
रेनेगेड्स का अगला मैच 7 जनवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ होगा।
स्टार्स का स्थान क्या है?
स्टार्स इस समय 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इस मैच में सर्वाधिक विकेट किसने लिए?
गुरिंदर संधु ने इस मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा साझेदारी की?
जोश ब्राउन और मोहम्मद रिजवान ने 103 रन की साझेदारी की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले