31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डब्ल्यूबीबीएल में थंडर्स मात्र 64 रन पर ढेर हो गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डब्ल्यूबीबीएल में थंडर्स मात्र 64 रन पर ढेर हो गए?

सारांश

मेलबर्न रेनेगेड्स ने ड्रममोयने ओवल में एक जोरदार जीत के साथ सिडनी थंडर्स को 8 विकेट से हराया। थंडर्स की इस सीजन की चौथी हार और रेनेगेड्स की चौथी जीत ने प्वाइंट्स टेबल में स्थिति को बदल दिया है। जानें इस मैच की हर महत्वपूर्ण बात।

मुख्य बातें

मेलबर्न रेनेगेड्स की शानदार जीत सिडनी थंडर्स की चौथी हार खराब बैटिंग प्रदर्शन जॉर्जिया वेयरहम की बेहतरीन गेंदबाजी कप्तान सोफी का नाबाद 29 रन

सिडनी, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मेलबर्न रेनेगेड्स ने ड्रममोयने ओवल में रविवार को आयोजित विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 के 21वें मुकाबले में सिडनी थंडर्स को 8 विकेट से हराया। यह थंडर्स की इस सीजन की चौथी हार थी, जबकि रेनेगेड्स ने चौथी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 17 ओवर में केवल 64 रन पर सिमट गई। टीम का आगाज बेहद खराब रहा और 9 रन पर जॉर्जिया वोल (9) का विकेट गिर गया।

इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। हालांकि, हीथर नाइट ने 24 गेंदों में 20 रन, जबकि एनिका लियरॉयड ने 17 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा।

विपक्षी टीम से जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि एलिस कैप्सी और चैरिस बेकर ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिली इलिंगवर्थ, इस्सी वोंग और सोफी मोलिन्यूक्स ने 1-1 विकेट निकाला।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने महज 11.1 ओवर में जीत हासिल की। टीम को 5 के स्कोर पर कर्टनी वेब (4) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद एम्मा डी ब्रोघे (8) ने कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

टीम का दूसरा विकेट 31 के स्कोर पर गिरा, इसके बाद एलिस कैप्सी ने सोफी के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 37 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को आसान जीत दिलाई।

कप्तान सोफी ने 22 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौकों के साथ 29 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कैप्सी ने 20 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। थंडर्स की तरफ से शबनीम इस्माइल और एमिली अर्लोट ने 1-1 सफलता हासिल की।

मेलबर्न रेनेगेड्स अपना अगला मुकाबला 27 नवंबर को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि सिडनी थंडर्स 28 नवंबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स से भिड़ेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि मेलबर्न रेनेगेड्स ने कैसे सिडनी थंडर्स को मात दी और इसने प्वाइंट्स टेबल को कैसे प्रभावित किया। यह खेल केवल एक मैच नहीं था, बल्कि भविष्य की संभावनाओं के लिए एक संकेत था।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेनेगेड्स ने थंडर्स को कितने विकेट से हराया?
रेनेगेड्स ने थंडर्स को 8 विकेट से हराया।
रेनेगेड्स का अगला मुकाबला कब है?
रेनेगेड्स का अगला मुकाबला 27 नवंबर को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ है।
थंडर्स की इस सीजन में यह कितनी हार है?
यह थंडर्स की इस सीजन की चौथी हार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले