ग्लेन फिलिप्स का बयान: जसप्रीत बुमराह का भी खराब दिन आ सकता है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्लेन फिलिप्स का बयान: जसप्रीत बुमराह का भी खराब दिन आ सकता है

सारांश

अहमदाबाद में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपनी बात रखी है। क्या बुमराह का दिन खराब हो सकता है? जानिए पूरी खबर।

मुख्य बातें

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी फाइनल में महत्वपूर्ण होगी।
ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि बुमराह का दिन भी खराब हो सकता है।
टीमें बुमराह के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाती हैं।

अहमदाबाद, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अपनी अद्भुत गेंदबाजी के कारण सेमीफाइनल में भारत को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फाइनल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम उन्हें अधिक हाइप नहीं देना चाहती।

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि बुमराह भी एक सामान्य इंसान हैं। उनका दिन भी बुरा हो सकता है, जैसा कि हर किसी का कभी न कभी होता है। इसलिए उनकी उम्मीद है कि उनके खिलाफ उनका दिन अच्छा होगा। द्विपक्षीय सीरीज में उनके खिलाफ उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, पर बुमराह एक क्लास गेंदबाज हैं। उनके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है। डेथ ओवर्स में वह बेहद खतरनाक साबित होते हैं।

फिलिप्स ने कहा कि टीमें अक्सर बुमराह के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाती हैं और दूसरे भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामकता दिखाती हैं। उनका लक्ष्य बुमराह को विकेट नहीं देना होता है। इंग्लैंड के जैकब बेथेल और सैम करन ने भी ऐसा ही किया था, जिसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। बुमराह के अंतिम दो ओवर में सिर्फ 14 रन बने। इंग्लैंड ने यह मैच केवल 7 रन से गंवाया। अगर उन्होंने उन ओवरों में कुछ बाउंड्री लगाई होतीं, तो शायद मैच का परिणाम उनके पक्ष में होता।

न्यूजीलैंड के इस धाकड़ खिलाड़ी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बुमराह ने उन दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन वे बुमराह के सम्मान में या शायद डर के कारण, उन पर अटैक करने को तैयार नहीं थे। उनकी टीम बुमराह के खिलाफ रक्षात्मक रवैया नहीं अपनाएगी।

सेमीफाइनल में अंतिम 5 ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 69 रन चाहिए थे। बुमराह ने 16वां और 18वां ओवर फेंका। इन 2 ओवरों में उन्होंने केवल 14 रन दिए। इसका असर यह हुआ कि इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन की आवश्यकता थी। भारत ने यह मैच 7 रन से जीत लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल कब है?
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल 7 मार्च को अहमदाबाद में है।
जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के बारे में क्या कहा गया है?
ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि बुमराह भी इंसान हैं और उनका दिन भी खराब हो सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले मैच का परिणाम क्या था?
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 रन से जीत दर्ज की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले