28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फिन एलन के तूफानी शतक से पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फिन एलन के तूफानी शतक से पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को हराया?

सारांश

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल 2025-26 के एक रोमांचक मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को हराया। फिन एलन की नाबाद शतकीय पारी ने टीम को 50 रन की जीत दिलाई। जानिए इस मुकाबले की दिलचस्प बातें और खिलाड़ी की प्रदर्शन की जानकारी।

मुख्य बातें

फिन एलन का तूफानी शतक पर्थ स्कॉर्चर्स की शानदार जीत मेलबर्न रेनेगेड्स की हार सैम इलियट का 4 विकेट लेना महत्वपूर्ण साझेदारियों का खेल में योगदान

मेलबर्न, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पर्थ स्कॉर्चर्स ने गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 36वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को 50 रन से हराकर एक शानदार जीत हासिल की। यह मुकाबला डॉकलैंड्स स्टेडियम में खेला गया।

इस लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स से पहले होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर्स की टीमें खिताबी रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच अंतिम टिकट पाने की जंग चल रही है।

इस मैच में टॉस गंवाने के बाद पर्थ स्कॉर्चर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

टीम को मिशेल मार्श और फिन एलन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 7.1 ओवर में 64 रन जोड़े। मार्श 20 रन बनाकर आउट हुए, फिर एलन ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 120 तक पहुंचा।

कोनोली 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे और एलन ने आरोन हार्डी के साथ तीसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। हार्डी 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लॉरी इवांस ने 21 रन बनाए। फिन एलन ने 53 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। सैम इलियट ने रेनेगेड्स के लिए 4 विकेट लिए।

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 169 रन बना सकी।

टिम सेफर्ट ने 43 गेंदों में 4 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाए, जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 18 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन बनाए। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कूपर कोनोली और माहली बीअर्डमैन ने 2-2 विकेट लिए। ल्यूक होल्ट और आरोन हार्डी ने भी 1-1 विकेट निकाले।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इस लीग में उनकी टीम की स्थिति को भी मजबूत किया। इन खेलों में हर टीम को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने की आवश्यकता होती है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीबीएल 2025-26 में पर्थ स्कॉर्चर्स की स्थिति क्या है?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल 2025-26 में अपनी जगह अगली दौर में बना ली है।
फिन एलन ने कितने रन बनाए?
फिन एलन ने 53 गेंदों में 101 रन बनाए और नाबाद रहे।
मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में 169 रन बनाए और हार गई।
इस मैच में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
मेलबर्न रेनेगेड्स के सैम इलियट ने 4 विकेट लिए।
क्या इस मैच में टॉस का प्रभाव पड़ा?
हां, टॉस हारने के बावजूद पर्थ स्कॉर्चर्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले