29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेन्स को 37 रन से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेन्स को 37 रन से हराया?

सारांश

मेलबर्न स्टार्स ने हाल ही में महिला बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स को 37 रन से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की। क्या इस जीत ने टीम की स्थिति को मजबूत किया है? जानें इस शानदार मुकाबले की खास बातें।

मुख्य बातें

मेलबर्न स्टार्स ने 37 रन से जीत हासिल की।
एमी जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सोफी डे ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
होबार्ट हरिकेन्स को अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने की उम्मीद है।
मेलबर्न ने 6 मैचों में 4 जीत दर्ज की।

मेलबर्न, 26 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला बिग बैश लीग के एक रोमांचक मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेन्स को 37 रन से मात दी। मेलबर्न स्टार्स द्वारा निर्धारित 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए होबार्ट हरिकेन्स केवल 114 रन पर ही सिमट गई।

होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का विकल्प चुना। मेलबर्न स्टार्स ने विकेटकीपर एमी जोंस के 40 गेंदों पर 59 रन (6 चौके और 1 छक्का) और डेनिले गिब्सन के 39 रन (27 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का) की मदद से 20 ओवर में 151 रन बनाये।

होबार्ट के लिए निकोला कैरी ने 2 विकेट लिए। लिंसे स्मिथ, हेले सिल्वर होम्स, नट सेवियर ब्रंट, और लॉरेन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली होबार्ट की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने दोनों ओपनर्स 13 के स्कोर पर खो दिए। इसके बाद टीम कभी उबर नहीं सकी। विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और होबार्ट की पूरी टीम 16.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

कप्तान एल्सी विलानी ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम के लिए सबसे अधिक स्कोर किया। नट सेवियर ब्रंट ने 21 गेंदों पर 27 रन और निकोला कैरी तथा हेले सिल्वर होम्स ने 18-18 रन बनाए।

मेलबर्न के लिए सोफी डे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मारिजेन कैप ने 2, एनाबेल सदरलैंड ने 2, जबकि किम गार्थ और रिस मेक्केना ने 1-1 विकेट लिए।

मेलबर्न स्टार्स की एमी जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हालांकि होबार्ट हरिकेन्स ने इस हार के बावजूद अंक तालिका में पहले स्थान को बनाए रखा है। टीम ने 7 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और उसे सिर्फ 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

मेलबर्न 6 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 9 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

उनकी स्थिति अंक तालिका में स्थिर है, जो इस लीग के रोमांचक मुकाबलों की संभावनाओं को दर्शाता है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेलबर्न स्टार्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेन्स को 37 रन से हराया।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन बनी?
एमी जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
होबार्ट हरिकेन्स ने कितने मैच जीते हैं?
होबार्ट हरिकेन्स ने 7 मैचों में से 5 मैच जीते हैं।
मेलबर्न स्टार्स की गेंदबाजी में किसका प्रदर्शन शानदार रहा?
सोफी डे ने 4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।
इस मैच में होबार्ट की किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
एल्सी विलानी ने 38 रन बनाकर टीम में सबसे ज्यादा रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले