17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से हराया?

सारांश

महिला बिग बैश लीग के 34वें मैच में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। जानें इस रोमांचक मुकाबले के सभी महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

सिडनी सिक्सर्स की जीत ने उन्हें अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचाया।
एश्ले गार्डनर ने दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।
मेलबर्न स्टार्स की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही।

सिडनी, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला बिग बैश लीग के 34वें मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। मेलबर्न स्टार्स 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी और इस प्रकार मैच को 16 रन से हार गई।

सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एल्सी पेरी केवल 7 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद सोफिया डंकले और एलिसा हिली ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 57 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर एलिसा हिली 20 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डंकले और कप्तान एश्ले गार्डनर के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। सोफिया ने 37 गेंद पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। मैटलन ब्राउन ने 15 और अमेलिया केर ने 10 रन बनाकर टीम का स्कोर 164 तक पहुंचाया।

एश्ले गार्डनर 31 गेंद पर 8 चौके की मदद से 50 रन बनाकर टीम की प्रमुख स्कोरर रहीं।

मेलबर्न स्टार्स की तरफ से सोफी डे ने 2 विकेट लिए।

165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की तरफ से माया बौचियर ने 40 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली। हालांकि, अन्य बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने के कारण उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। मेलबर्न ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बनाए और मैच को 16 रन से हार गई।

सिडनी की तरफ से कप्तान एश्ले गार्डनर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

एश्ले गार्डनर को उनकी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ सिडनी सिक्सर्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूँ कि इस मैच ने सिडनी सिक्सर्स की टीम को मजबूती प्रदान की है। एश्ले गार्डनर की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। यह जीत न केवल टीम के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि अंक तालिका में उनकी स्थिति को भी मजबूत करेगी।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिडनी सिक्सर्स ने कितने रन से मेलबर्न स्टार्स को हराया?
सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से हराया।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन बनीं?
इस मैच में एश्ले गार्डनर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
मेलबर्न स्टार्स ने कितने रन बनाए?
मेलबर्न स्टार्स ने 148 रन बनाए।
सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
सिडनी सिक्सर्स ने 164 रन बनाए।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इस मैच में सबसे ज्यादा रन माया बौचियर ने बनाए, जिन्होंने 67 रन की पारी खेली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले