2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जो क्लार्क की तूफानी पारी ने मेलबर्न स्टार्स को सिडनी थंडर्स पर जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जो क्लार्क की तूफानी पारी ने मेलबर्न स्टार्स को सिडनी थंडर्स पर जीत दिलाई?

सारांश

मेलबर्न स्टार्स ने बीबीएल 2025-26 के 14वें मैच में सिडनी थंडर्स को 9 विकेट से हराकर शीर्ष स्थान मजबूत किया। जो क्लार्क की शानदार पारी ने टीम को जीत दिलाई। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी खास बातें!

मुख्य बातें

मेलबर्न स्टार्स ने सिडनी थंडर्स को 9 विकेट से हराया।
जो क्लार्क की तूफानी पारी ने टीम को मजबूती दी।
सिडनी थंडर्स की बल्लेबाजी में कमी रही।
मेलबर्न स्टार्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान पाया।
हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिये।

कैनबरा, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मेलबर्न स्टार्स ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ मनुका ओवल में रविवार को खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 14वें मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ मेलबर्न स्टार्स ने शीर्ष पायदान पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

इस मुकाबले में, टॉस हारने के बाद सिडनी थंडर्स ने बल्लेबाजी शुरू की और 20 ओवर में 128 रन बनाए। सैम कोंस्टास और मैथ्यू गिलक्स की जोड़ी ने 3.5 ओवर में 33 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई।

हालांकि, मैथ्यू गिलक्स 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिडनी ने 63 के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिए।

शादाब खान ने सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 27 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटने पर टीम फिर से संकट में आ गई। शादाब खान ने 25 रन बनाये, जबकि बिलिंग्स ने 23 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम करेन, मार्कस स्टोइनिस और मिचेल स्वेपसन ने 2-2 विकेट निकाले।

जवाब में, मेलबर्न स्टार्स ने 14 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जो क्लार्क और सैम हार्पर की सलामी जोड़ी ने 9.4 ओवर में 86 रन की साझेदारी की। क्लार्क ने 37 गेंदों में 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन बनाये।

इसके बाद, सैम हार्पर ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 46 रन की साझेदारी कर टीम को 6 ओवर शेष रहते जीत दिलाई। हार्पर ने 27 गेंदों में 2 चौकों के साथ 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मैक्सवेल ने 20 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 39 रन बनाये।

विपक्षी टीम की ओर से एकमात्र सफलता क्रिस ग्रीन के हाथ लगी। मेलबर्न स्टार्स 8 अंक के साथ 8 टीमों में शीर्ष पर है, जबकि सिडनी थंडर्स 4 में से तीन मैच हारकर सातवें स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब वे अपनी बल्लेबाजी के दौरान विफल हुए।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स का अगला मुकाबला कब है?
मेलबर्न स्टार्स का अगला मुकाबला आगामी सप्ताह में निर्धारित है।
सिडनी थंडर्स की टीम में कौन से महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं?
सिडनी थंडर्स में सैम बिलिंग्स और शादाब खान जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी शामिल हैं।
जो क्लार्क का प्रदर्शन कैसा रहा?
जो क्लार्क ने 37 गेंदों में 60 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले