8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मार्कस स्टोइनिस ने गेंद और बल्ले से कमाल किया, मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हर्रिकेंस को 8 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मार्कस स्टोइनिस ने गेंद और बल्ले से कमाल किया, मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हर्रिकेंस को 8 विकेट से हराया?

सारांश

क्या मार्कस स्टोइनिस ने गेंद और बल्ले से अपने शानदार प्रदर्शन से मेलबर्न स्टार्स को जीत दिलाई? जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी मुख्य बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

मार्कस स्टोइनिस का शानदार प्रदर्शन मेलबर्न स्टार्स की मजबूत शुरुआत होबार्ट हर्रिकेंस की बल्लेबाजी में कमी पीटर सिडल का गेंदबाजी में योगदान क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला

मेलबर्न, 18 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिग बैश लीग के पांचवे मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हर्रिकेंस को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में, जो मेलबर्न में खेला गया, कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 24 गेंदों में 8 विकेट से जीत सुनिश्चित की।

मेलबर्न स्टार्स को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला था। जोए क्लार्क और टॉम रोजर्स ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 46 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जोए ने 20 और टॉम ने 18 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कैंपबेल केलावे और मार्कस स्टोइनिस ने 51 गेंदों में नाबाद 101 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। केलावे ने 27 गेंदों पर 41 और स्टोइनिस ने 31 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

होबार्ट की ओर से राशिद हुसैन एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दोनों विकेट लिए।

होबार्ट हर्रिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 158 रन बनाए। बेन मैकडरमॉट ने 52 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। टिम डेविड ने 31 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि कप्तान मैथ्यू वेड ने महज 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं पहुंच सका। अतिरिक्त के तौर पर 17 रन बने।

मेलबर्न स्टार्स के लिए पीटर सिडल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। हारिस रऊफ और कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और टॉम करन ने 1-1 विकेट लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में कितने रन का लक्ष्य रखा गया था?
मेलबर्न स्टार्स को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला था।
कौन सा खिलाड़ी होबार्ट के लिए सबसे ज्यादा रन बना?
बेन मैकडरमॉट ने होबार्ट के लिए सर्वाधिक 69 रन बनाए।
मार्कस स्टोइनिस ने कितने रन बनाए?
मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन बनाए और नाबाद रहे।
इस मैच में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
पीटर सिडल ने मेलबर्न स्टार्स के लिए 3 विकेट लिए।
इस मुकाबले में किसने साझेदारी की?
कैंपबेल केलावे और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन की साझेदारी की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले