अजीत अगरकर का बीसीसीआई से कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह: वनडे विश्व कप 2027 तक बने रहना चाहते हैं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अजीत अगरकर का बीसीसीआई से कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह: वनडे विश्व कप 2027 तक बने रहना चाहते हैं

सारांश

अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपने कार्यकाल को वनडे विश्व कप 2027 तक बढ़ाने की मांग की है। क्या बोर्ड इस पर विचार करेगा? जानें पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने 2027 वनडे विश्व कप तक पद पर बने रहने की इच्छा जताई है।
बीसीसीआई इस पर विचार कर रहा है।
अगरकर का कार्यकाल सफल रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में भारत ने अपेक्षित परिणाम नहीं दिए हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपने कार्यकाल को बढ़ाने की इच्छा जताई है। अगरकर वनडे विश्व कप 2027 तक इस पद पर बने रहना चाहते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद बीसीसीआई से मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपनी अवधि बढ़ाने के लिए बातचीत की है। उनका उद्देश्य 2027 वनडे विश्व कप तक इस पद को बनाए रखना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई इस समय अगरकर की इस मांग पर विचार कर रहा है। मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर के नाम पर चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

अजीत अगरकर जून 2023 में चयन समिति के प्रमुख बने थे। एक विस्तार के बाद उनका कार्यकाल जून 2026 तक है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अगरकर का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। उनके कार्यकाल में भारत ने दो टी20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 2023 और 2025 का एशिया कप भी भारत ने अपने नाम किया है।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं रहे हैं। भारतीय टीम पिछली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भारतीय टीम को क्लिन स्वीप का सामना करना पड़ा। रोहित और विराट ने टेस्ट से तो अश्विन जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अचानक अलविदा कह दिया था। इसका कारण चयन समिति की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य की अनिश्चितता को माना गया था।

अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता रहते भारतीय टीम ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और आईसीसी, एसीसी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाया है। इसके आधार पर बीसीसीआई अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय लेगा या नहीं, यह कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजीत अगरकर कब से चयन समिति के प्रमुख हैं?
अजीत अगरकर जून 2023 से चयन समिति के प्रमुख हैं।
क्या बीसीसीआई ने अगरकर के कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया है?
बीसीसीआई इस समय अगरकर की मांग पर विचार कर रहा है।
अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कौन-कौन से टूर्नामेंट जीते हैं?
अगरकर के कार्यकाल में भारत ने दो टी20 विश्व कप, एक चैंपियंस ट्रॉफी और दो एशिया कप जीते हैं।
क्या भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन किए हैं?
नहीं, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में निराशाजनक परिणाम रहे हैं।
अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से क्या मांग की है?
उन्होंने अपना कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक बढ़ाने की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले