आकाश चोपड़ा ने स्पष्ट किया, सैम करन की अनुपस्थिति से राजस्थान रॉयल्स को होगा नुकसान

Click to start listening
आकाश चोपड़ा ने स्पष्ट किया, सैम करन की अनुपस्थिति से राजस्थान रॉयल्स को होगा नुकसान

सारांश

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स में सैम करन की अनुपस्थिति की गंभीरता को उजागर किया। क्या यह टीम की जीत की संभावनाओं को प्रभावित करेगा? जानें इस विश्लेषण में।

Key Takeaways

  • सैम करन की चोट से राजस्थान रॉयल्स की टीम को कठिनाइयाँ हो सकती हैं।
  • आकाश चोपड़ा ने टीम की स्थिति का विश्लेषण किया।
  • टीम में विभिन्न विकल्प हैं, लेकिन नंबर 8 पर बल्लेबाज की कमी महसूस होगी।
  • नए कप्तान रियान पराग के लिए एक चुनौतीपूर्ण सीजन।
  • राजस्थान का पहला मैच 30 मार्च को होगा।

नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का शुरूआत 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स की टीम में कुछ महत्वपूर्ण कमियों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यदि सैम करन टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो राजस्थान की टीम को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आकाश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स टीम का विश्लेषण कर रहे हैं। इस वीडियो में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने राजस्थान की ताकत और कमियों पर चर्चा की। सीजन की शुरूआत से पहले, राजस्थान को एक बड़ा झटका लगा है। 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। करन हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि सैम करन की अनुपस्थिति से राजस्थान के जीतने की संभावनाएँ कम हो सकती हैं, क्योंकि टीम को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में नंबर 8 पर एक मजबूत बल्लेबाज की जरूरत होगी। आकाश ने कहा, "सैम करन की गैरमौजूदगी ने चुनौती को और भी बढ़ा दिया है। नंबर 8 पर कौन बल्लेबाजी करेगा? क्या यह समस्या उन्हें फिर से परेशान करेगी? उन्हें शायद नांद्रे बर्गर को खिलाना पड़े।"

हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट की सराहना की, यह कहते हुए कि उनके पास खेल के हर चरण के लिए विकल्प हैं और ऐसे दमदार हिटर मौजूद हैं जो शुरुआत से ही हावी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में जबरदस्त मारक क्षमता है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डेनियल फरेरा, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।"

आकाश ने राजस्थान के गेंदबाजी अटैक के बारे में भी चर्चा की, यह कहते हुए कि तेज गेंदबाजी विभाग में ऐसे गेंदबाज हैं जो विभिन्न चरणों में गेंदबाजी कर सकते हैं। नई गेंद के साथ बर्गर और जोफ्रा आर्चर शुरुआत कर सकते हैं। संदीप और तुषार भी टीम में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, माफाका एक बढ़िया गेंदबाज हैं। स्पिन विभाग में भी सुधार हुआ है, इस बार टीम में जडेजा और रवि बिश्नोई जैसे प्रभावशाली स्पिनर हैं।"

चोपड़ा का मानना है कि यह सीजन नए कप्तान रियान पराग के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका है। "कप्तान के लिए यह अपना नाम बनाने का एक अच्छा मौका है। ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी भी चमक सकते हैं। जहां तक बल्लेबाजी की बात है, तो टीम की रणनीति लगातार आक्रामक बने रहने की होगी, जबकि गेंदबाजी में शुरुआती ओवरों में और फिर मध्य के ओवरों में विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।" राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Point of View

NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

सैम करन की चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स को क्या नुकसान होगा?
सैम करन की अनुपस्थिति से टीम को एक मजबूत बल्लेबाज की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिससे जीत की संभावनाएँ कम हो सकती हैं।
राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच कब है?
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
Nation Press