26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आंध्र प्रदेश ने विदर्भ को हराया शेख रशीद के नाबाद शतक से?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आंध्र प्रदेश ने विदर्भ को हराया शेख रशीद के नाबाद शतक से?

सारांश

आंध्र प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में विदर्भ को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। शेख रशीद के नाबाद 132 रनों ने आंध्र की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानिए इस मैच की खास बातें और क्या कहता है यह परिणाम विदर्भ की फॉर्म के बारे में।

मुख्य बातें

आंध्र प्रदेश ने विदर्भ को 8 विकेट से हराया।
शेख रशीद ने नाबाद 132 रन बनाए।
पहला विकेट 15 पर गिरा था।
मैच अनंतपुर में खेला गया।
विदर्भ का हार का क्रम समाप्त हुआ।

अनंतपुर, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आंध्र प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में विदर्भ को 8 विकेट से पराजित कर दिया है। आंध्र प्रदेश को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य दिया गया था, जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। आंध्र की इस जीत में शेख रशीद के नाबाद 132 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और पहला विकेट 15 के स्कोर पर अभिषेक रेड्डी के रूप में गिरा। अभिषेक ने 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एस भरत और शेख रशीद ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। भरत ने 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आंध्र ने कोई और विकेट नहीं गंवाया। शेख रशीद और कप्तान रिकी भूई ने मिलकर नाबाद 145 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।

शेख रशीद ने 144 गेंदों पर 132 रन बनाए और उनकी पारी में 21 चौके शामिल थे। रिकी भूई ने 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

विदर्भ की ओर से दोनों विकेट नचिकेत भूते ने लिए।

मैच का संक्षिप्त विवरण यह है कि विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का विकल्प चुना था। यश राठौड़ के 115 रन की सहायता से विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 295 रन बनाए। आंध्र प्रदेश की पहली पारी 228 रन पर समाप्त हुई, जिससे विदर्भ को 67 रन की बढ़त मिली।

विदर्भ की दूसरी पारी 191 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी की बढ़त को ध्यान में रखते हुए विदर्भ ने आंध्र को 259 रन का लक्ष्य दिया। आंध्र प्रदेश ने इसे बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया।

इस परिणाम ने विदर्भ के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 16 मैचों की हार के क्रम को भी समाप्त कर दिया, क्योंकि उन्हें 2023/24 रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में पहली हार का सामना करना पड़ा।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आंध्र प्रदेश ने विदर्भ को कितने विकेट से हराया?
आंध्र प्रदेश ने विदर्भ को 8 विकेट से हराया।
शेख रशीद ने कितने रन बनाए?
शेख रशीद ने नाबाद 132 रन बनाए।
विदर्भ ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
विदर्भ ने पहली पारी में 295 रन बनाए।
मैच का स्थान क्या था?
मैच अनंतपुर में हुआ था।
इस मैच का महत्व क्या था?
इस मैच ने विदर्भ की हार के सिलसिले को तोड़ दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले