10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रणजी ट्रॉफी फाइनल: आकिब नबी का शानदार 5 विकेट, जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर बनाई बढ़त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रणजी ट्रॉफी फाइनल: आकिब नबी का शानदार 5 विकेट, जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर बनाई बढ़त

सारांश

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। चौथे दिन के खेल में जम्मू-कश्मीर ने 186 रन बनाकर 477 रनों की बढ़त हासिल की। आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी की, जिससे कर्नाटक की टीम 293 रनों पर ऑलआउट हुई।

मुख्य बातें

आकिब नबी ने 5 विकेट लेकर कर्नाटक की बल्लेबाजी को तोड़ दिया।
जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 186 रन बनाए।
कर्नाटक की पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने 160 रन बनाए।
जम्मू-कश्मीर की बढ़त 477 रनों की हो गई है।
फाइनल मुकाबला चल रहा है और जम्मू-कश्मीर मजबूत स्थिति में है।

हुबली, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के अंतिम मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं। जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त अब 477 रनों की हो गई है।

फाइनल के चौथे दिन कर्नाटक की पहली पारी में पूरी टीम 293 रन पर ऑलआउट हो गई। मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 चौके की मदद से 160 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। मयंक के अलावा कर्नाटक की तरफ से कृतिक कृष्णा ने 36 और श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए।

छठे विकेट के लिए कृतिक ने मयंक के साथ मिलकर 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। लेकिन कृतिक के आउट होने के बाद कर्नाटक ने लगातार विकेट खोए, और टीम ने अपने अंतिम चार विकेट सिर्फ 52 रन पर गंवा दिए। जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे।

जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजी में आकिब नबी डार ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा सुनील कुमार और युधवीर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने 291 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त प्राप्त की।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यावर हसन को महज 1 रन पर प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद पहले पारी में शतक लगाने वाले शुभम पुंडीर भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान पारस डोगरा ने 16 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरा शिकार बने।

कप्तान के आउट होने के बाद कमरान इकबाल और अब्दुल समद ने 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। समद 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिन के अंत तक कमरान इकबाल 94 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि साहिल लोत्रा ने 16 रन बनाए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे कर्नाटक की बल्लेबाजी बिखर गई। यह मुकाबला जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आकिब नबी ने कितने विकेट लिए?
आकिब नबी ने 5 विकेट लिए।
कर्नाटक की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
कर्नाटक की पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने 160 रन बनाए।
जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त कितनी है?
जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त 477 रनों की है।
फाइनल मुकाबला कब खेला जा रहा है?
फाइनल मुकाबला 27 फरवरी 2026 को खेला जा रहा है।
कर्नाटक की टीम कितने रनों पर ऑलआउट हुई?
कर्नाटक की टीम 293 रनों पर ऑलआउट हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले