20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रणजी ट्रॉफी फाइनल: शुभम पुंडीर का शानदार नाबाद शतक, जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन बनाए 284 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रणजी ट्रॉफी फाइनल: शुभम पुंडीर का शानदार नाबाद शतक, जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन बनाए 284 रन

सारांश

रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया, शुभम पुंडीर ने नाबाद 117 रन बनाए। जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में और क्या कहते हैं आंकड़े।

मुख्य बातें

जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन 284 रन बनाए।
शुभम पुंडीर ने नाबाद 117 रन बनाए।
कर्नाटक की गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।
कप्तान पारस डोगरा की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर खिताब की तलाश में है।
दूसरे दिन कर्नाटक वापसी की कोशिश करेगा।

हुबली, 24 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक एक मजबूत स्थिति बनाई है। मंगलवार को दिन के अंत तक इस टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। टीम ने 18 के कुल स्कोर पर कामरान इकबाल का विकेट खो दिया, जो केवल 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, यावर हसन ने शुभम पुंडीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हसन ने 150 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 88 रन का योगदान दिया।

इसके बाद, शुभम पुंडीर ने कप्तान पारस डोगरा के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन कप्तान 9 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद, पुंडीर ने अब्दुल समद के साथ मिलकर दिन के अंत तक 144 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की।

दिन के समाप्ति पर, शुभम पुंडीर ने 221 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 117 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 67 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाये।

कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ही एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 16 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। कर्नाटक टीम दूसरे दिन मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

कप्तान पारस डोगरा की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर टीम अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने की कोशिश में है, जबकि देवदत्त पड्डिकल की कप्तानी में कर्नाटक की टीम अपने नौवें खिताब का सपना देख रही है।

जम्मू-कश्मीर की प्लेइंग इलेवन: कामरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा और सुनील कुमार।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पड्डिकल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि वे अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब की उम्मीद कर रहे हैं। दूसरी ओर, कर्नाटक की टीम ने भी अपनी परंपरा को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। खेल में दोनों टीमों की रणनीतियों और खिलाड़ियों की क्षमताओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रणजी ट्रॉफी का फाइनल कब हो रहा है?
रणजी ट्रॉफी का फाइनल 2025-26 सीजन के तहत चल रहा है, जो हुबली में आयोजित किया जा रहा है।
कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
शुभम पुंडीर ने 221 गेंदों में 117 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
कर्नाटक की टीम में कौन से प्रमुख खिलाड़ी हैं?
कर्नाटक की टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और देवदत्त पड्डिकल जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के कप्तान कौन हैं?
जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा हैं।
मैच में किस गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया?
प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक की ओर से 16 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले