26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अरुंधति रेड्डी, फातिमा सना और हर्षिता समरविक्रमा नामांकित 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अरुंधति रेड्डी, फातिमा सना और हर्षिता समरविक्रमा नामांकित 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए

सारांश

भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी सहित तीन खिलाड़ियों को 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' नामांकित किया गया है। उनकी बेहतरीन प्रदर्शन की चर्चा करें।

मुख्य बातें

अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट लिए।
हर्षिता समरविक्रमा ने 171 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता।
फातिमा सना ने वनडे और टी20 श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी के साथ-साथ पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना और श्रीलंकाई बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को फरवरी माह के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भारत की गेंदबाजी का नेतृत्व किया। उन्होंने सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई, जहां उन्होंने 10.87 की औसत से 8 विकेट हासिल किए।

सीरीज के पहले मैच में अरुंधति ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरे मैच में उन्होंने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, और तीसरे मैच में 35 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी विकेट लेने की क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

वहीं, श्रीलंका की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की 2-1 से सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने सीरीज में सबसे अधिक रन बनाए, जिसमें 3 वनडे मुकाबलों में 57 की औसत से कुल 171 रन शामिल हैं। समरविक्रमा ने इस श्रृंखला में 66, 35 और 70 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 52 रन बनाए और 2 विकेट लिए। तीसरे मैच में उन्होंने 60 रन बनाकर 2 विकेट हासिल किए। फातिमा ने वनडे सीरीज में 39 की औसत के साथ 117 रन बनाए।

इसके साथ ही, फातिमा टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 73 की औसत से 146 रन बनाएं। पहले मैच में उन्होंने 90 रन की पारी खेली, दूसरे मैच में 9 रन बनाए, और अंतिम मैच में 47 रन की नाबाद पारी खेली तथा 2 विकेट भी लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि हर्षिता और फातिमा ने अपनी टीमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियाँ न केवल उनके देश के लिए गर्व का कारण हैं, बल्कि महिला क्रिकेट के विकास में भी योगदान देती हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरुंधति रेड्डी ने किस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया?
अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हर्षिता समरविक्रमा को कौन सा पुरस्कार मिला?
हर्षिता समरविक्रमा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला।
फातिमा सना का प्रदर्शन कैसा रहा?
फातिमा सना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
किस महीने के लिए ये खिलाड़ी नामांकित हुए हैं?
ये खिलाड़ी फरवरी माह के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामांकित हुए हैं।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में क्या हासिल किया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले