27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अरुंधति रेड्डी बनीं फरवरी 2026 की 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ', जानें उनके प्रदर्शन की खास बातें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अरुंधति रेड्डी बनीं फरवरी 2026 की 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ', जानें उनके प्रदर्शन की खास बातें

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेटर अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। यह उनकी पहली जीत है, जो ऑस्ट्रेलिया में भारत की यादगार जीत में उनके योगदान के लिए है। उनके प्रदर्शन ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

मुख्य बातें

अरुंधति रेड्डी ने फरवरी 2026 के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब जीता।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
यह भारत की 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली टी20 सीरीज जीत थी।
उनका प्रदर्शन टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहा।
उन्होंने पहले मैच में 4 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता।

दुबई, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेटर अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए आईसीसी 'विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के रूप में सम्मानित किया गया है। यह उनके करियर का पहला अवसर है जब उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान ऑस्ट्रेलिया में भारत की महत्वपूर्ण जीत में उनके द्वारा निभाई गई उत्कृष्ट भूमिका के लिए मिला है।

'प्लेयर ऑफ द मंथ' के चयन के बाद अरुंधति रेड्डी ने कहा, "आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना जाना मेरे लिए वास्तव में एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह और भी विशेष इसलिए है क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में अपना योगदान दिया। अपने ही देश में ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होता, इसलिए यह पुरस्कार और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस सीरीज की जीत ने हमारी टीम के आत्मविश्वास को बहुत बढ़ाया है, क्योंकि हम इस गर्मी में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। हमारी टीम संतुलित है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस टूर्नामेंट में एक ऐसी टीम साबित होंगे जिस पर सबकी नजरें होंगी।"

अरुंधति रेड्डी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज के रूप में उभरीं, उन्होंने 10.87 की औसत और 7.25 की इकॉनमी रेट से कुल 8 विकेट हासिल किए। इस बड़ी जीत में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टी20 सीरीज जीत थी।

दाएं हाथ की इस सीमर ने सिडनी में खेले गए अपने पहले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता।

28 वर्षीय गेंदबाज ने अगले दो मुकाबलों में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। कैनबरा में खेले गए मैच में उन्होंने 30 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि एडिलेड में खेले गए निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 35 रन देकर 2 विकेट निकाले।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरुंधति रेड्डी को कब 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया?
अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया।
अरुंधति रेड्डी के प्रदर्शन की खास बातें क्या थीं?
उन्होंने 10.87 की औसत और 7.25 की इकॉनमी रेट से कुल 8 विकेट हासिल किए।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज कब जीती?
भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती, जो 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली टी20 सीरीज जीत थी।
अरुंधति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कब हुआ?
उन्होंने अपने पहले मैच में 4 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता।
उन्हें यह पुरस्कार क्यों मिला?
उन्हें यह पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में उनके योगदान के लिए मिला।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले