27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशिया कप में पाकिस्तान का यूएई से होगा निर्णायक मुकाबला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप में पाकिस्तान का यूएई से होगा निर्णायक मुकाबला?

सारांश

दुबई में होने वाले एशिया कप के इस महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान और यूएई आमने-सामने होंगे। इस मैच की जीत से दोनों में से कोई एक टीम सुपर 4 में प्रवेश कर सकेगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

मुख्य बातें

पाकिस्तान और यूएई के बीच 10वां एशिया कप मैच जीतने वाली टीम सुपर 4 में प्रवेश करेगी पाकिस्तान की ताकत उनकी गेंदबाजी में है यूएई ने ओमान को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया गर्मी और उमस का मुकाबला करने के लिए धीमी पिच की संभावना

नई दिल्ली, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला होना है। यह दोनों ही टीमों के लिए एक निर्णायक मुकाबला साबित होगा, जहां जीतने वाली टीम सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने दो में से एक मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है।

यूएई ने ओमान के खिलाफ जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि ओमान अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गया है।

पाकिस्तान को फखर जमान और सईम अयूब से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि मोहम्मद नवाज और शाहीन अफरीदी गेंदबाजी में मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

यूएई की टीम में मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू जैसे बल्लेबाज हैं, जो टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। हैदर अली और जुनैद सिद्दीकी अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को चौंकाने का प्रयास करेंगे।

पाकिस्तान और यूएई के बीच 2016 से अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से सभी में पाकिस्तान ने जीत प्राप्त की है।

संयुक्त अरब अमीरात में गर्मी और उमस कम होने के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पिच धीमी गति के गेंदबाजों को मदद देगी।

यूएई की टीम : अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारूक, आर्यंश शर्मा, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान.

पाकिस्तान की टीम : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मुहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा.

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि इस मुकाबले में दोनों टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में यूएई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन क्रिकेट एक अप्रत्याशित खेल है। हमें उम्मीद है कि यह मैच दर्शकों के लिए रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशिया कप 2025 में कौन सी टीमें खेल रही हैं?
इस एशिया कप में पाकिस्तान, यूएई और भारत जैसी टीमें शामिल हैं।
यह मैच कब और कहां होगा?
यह मैच 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
क्या यह मैच निर्णायक है?
हाँ, यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक है, जिसमें जीतने वाली टीम सुपर 4 में प्रवेश करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले