28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फखर जमान के अर्धशतक ने पाकिस्तान को यूएई पर जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फखर जमान के अर्धशतक ने पाकिस्तान को यूएई पर जीत दिलाई?

सारांश

दुबई में चल रहे एशिया कप में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ 147 रन का लक्ष्य रखा है। फखर जमान ने अपनी शानदार पारी से टीम को मजबूती दी। क्या यह प्रदर्शन उन्हें जीत दिलाएगा? जानें पूरी कहानी!

मुख्य बातें

फखर जमान का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
यूएई की गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान को दबाव में रखा।
पाकिस्तान ने 146 रन बनाए।
मैच की शुरुआत में देरी हुई।
रेफरी का विवाद पर माफी मांगना महत्वपूर्ण रहा।

दुबई, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के अपने अंतिम मैच में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य स्थापित किया है।

यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। सईम अयूब का खराब फॉर्म जारी रहा और वह फिर शून्य पर आउट हुए। वहीं, साहिबजादा फरहान भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। 9 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो चुकी पाकिस्तान को फखर जमान और कप्तान सलमान अली आगा का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। सलमान अली आगा 27 गेंद पर 20 रन बनाकर 70 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

फखर जमान ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। 36 गेंद की पारी में फखर ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने 14 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाए। मोहम्मद हारिस ने 18 रन बनाए। इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 146 रन बनाए।

यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 और सिमरनजीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। ध्रुव पाराशर को 1 विकेट मिला।

पाकिस्तान-यूएई का मैच शुरू हुआ। मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे न होकर 8:30 में हुआ और मैच 8 बजे की जगह 9 बजे शुरू हुआ।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएई और पाकिस्तान मैच से पहले रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पीसीबी से भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद के लिए माफी मांगी। पीसीबी के अनुसार, पाइक्रॉफ्ट ने गलतफहमी को विवाद का कारण बताया।

पीसीबी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एंडी पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और कप्तान सलमान अली आगा के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बैठक में पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा, कप्तान आगा और कोच हेसन पाइक्रॉफ्ट से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईसीसी से वसीम खान भी मौजूद थे।

पाइक्रॉफ्ट के माफी मांगने के बाद पीसीबी ने यूएई के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन फखर जमान की पारी ने कुछ उम्मीदें जगाई हैं। यूएई ने भी शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। मैच का परिणाम दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, और दर्शकों के लिए यह एक रोमांचक मुकाबला होगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फखर जमान ने कितने रन बनाए?
फखर जमान ने 50 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान ने यूएई को कितने रन का लक्ष्य दिया?
पाकिस्तान ने यूएई को 147 रन का लक्ष्य दिया।
मैच में किसने सबसे अधिक विकेट लिए?
यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने 4 विकेट लिए।
क्या मैच में कोई विवाद हुआ?
हाँ, रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने विवाद के लिए माफी मांगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले