9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल की उम्मीद को बरकरार रखा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल की उम्मीद को बरकरार रखा?

सारांश

अबू धाबी में एशिया कप सुपर-4 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। इस जीत ने पाकिस्तान की टीम को आत्मविश्वास दिया है, जबकि श्रीलंका की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया।
हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।
श्रीलंका की उम्मीदें खत्म हो गईं।
पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहीं।
श्रीलंका की शुरुआत कमजोर थी।

अबू धाबी, 24 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप सुपर-4 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवित रखी हैं।

यह मैच अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया, जहां पाकिस्तान को जीत के लिए श्रीलंका ने 134 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने हुसैन तलत के नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज के नाबाद 38 रन की मदद से 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रन बना लिए और मैच 5 विकेट से जीत लिया।

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने एक मजबूत शुरुआत प्रदान की, पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। फरहान के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई, और टीम ने 80 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए। लेकिन इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभाला और नाबाद 58 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल में खेलने की उम्मीद बनी है, जबकि श्रीलंका की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। श्रीलंका को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब रही। सलामी बल्लेबाज निसांका और कुसाल मेंडिस क्रमशः 8 और शून्य पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के सामने विकेट गंवाया। चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूर्व कप्तान शनाका बिना कोई रन बनाए आउट हुए। हसरंगा ने 15 रन बनाए।

कामिंडु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने ने सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 123 तक पहुंचाया। कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया, जिसमें उन्होंने 44 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। चमीका करुणारत्ने ने 17 रन बनाए। मेंडिस के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बना सका।

शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, और अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

श्रीलंका के लिए यह एक बड़ा झटका है। खेल की दुनिया में कभी भी कुछ भी हो सकता है, और हमें उम्मीद करनी चाहिए कि अगले मैच में श्रीलंका बेहतर प्रदर्शन करेगा।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान का अगला मैच कब है?
पाकिस्तान का अगला मैच एशिया कप में फाइनल होगा, जिसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
श्रीलंका की हार का मुख्य कारण क्या था?
श्रीलंका की हार का मुख्य कारण उनकी कमजोर शुरुआत थी, जिसमें उन्होंने जल्दी विकेट गंवा दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले