2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रियान पराग की टीम असम को ओडिशा के खिलाफ मिली हार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रियान पराग की टीम असम को ओडिशा के खिलाफ मिली हार?

सारांश

लखनऊ में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक रोमांचक मैच में असम को ओडिशा के खिलाफ 73 रन से हार का सामना करना पड़ा। रियान पराग की कप्तानी में असम की बुरी बल्लेबाजी ने उन्हें संकट में डाल दिया। जानिए इस मैच के प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

असम को ओडिशा के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा।
ओडिशा ने 171 रन बनाए और असम को 172 रन का लक्ष्य दिया।
आशीर्वाद स्वेन का शानदार प्रदर्शन।
ओडिशा अब ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है।
असम को अगले मैच में वापसी करने की जरूरत है।

लखनऊ, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अंतर्गत असम और ओडिशा के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को मैच खेला गया। इस मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी वाली असम को एक भारी हार का सामना करना पड़ा।

असम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। ओडिशा ने 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओडिशा के लिए सबसे अधिक 51 रन विकेटकीपर बल्लेबाज आशीर्वाद स्वेन ने बनाए। आशीर्वाद ने 28 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथ कप्तान बिपल्ब सामंत्रे ने 32 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 50 गेंदों में 96 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के कारण ही 75 पर 4 विकेट खोने के बाद ओडिशा 171 रन तक पहुंच सका।

असम के लिए अब्दुल अजीज कुरैशी ने 2 विकेट लिए, जबकि मुख्तार हुसैन और अविनव चौधरी ने 1-1 विकेट चटकाए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की बल्लेबाजी ओडिशा की घातक गेंदबाजी के सामने बुरी तरह बिखर गई। सुमित घडिगांवकर और रियान पराग ही दो अंकों में पहुंच सके। घडिगांवकर 33 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रियान पराग 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर चल दिए।

ओडिशा के कप्तान सामंत्रे ने 1 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लिए। बादल बिस्वाल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। सौम्य रंजन लेंका, राजेश मोहंती, सर्बेश्वर मोहंती और प्रयास सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

आशीर्वाद स्वेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ओडिशा ग्रुप ए में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। ओडिशा ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार का सामना किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी क्या है?
यह एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसमें भारत के विभिन्न राज्य टीमें भाग लेती हैं।
रियान पराग किस टीम के कप्तान हैं?
रियान पराग असम टीम के कप्तान हैं।
ओडिशा का प्रदर्शन कैसा रहा?
ओडिशा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए असम को 73 रन से हराया।
प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
आशीर्वाद स्वेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
असम की टीम ने कितने विकेट गंवाए?
असम ने इस मैच में कुल 10 विकेट गंवाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले