26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया?

सारांश

आयुष बडोनी ने पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त किया है। वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अवसर प्रदान किया। क्या यह युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी पहचान बना पाएगा?

मुख्य बातें

आयुष बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है।
वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने उन्हें अवसर प्रदान किया।
बडोनी ने दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
उनका चयन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

नई दिल्ली, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में आयुष बडोनी के नाम की घोषणा की है।

वॉशिंगटन सुंदर रविवार को खेले गए पहले वनडे के दौरान इंजर्ड हो गए थे।

बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुंदर ने पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली में तेज दर्द की बात कही। उनका आगे स्कैन होगा, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम विशेषज्ञों की राय लेगी। वाशिंगटन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की चयन समिति ने सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी दूसरे वनडे के लिए राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

सुंदर टी20 विश्व कप 2026 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उनकी इंजरी टीम की परेशानी को बढ़ाने वाली है।

26 साल के बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

दिल्ली के लिए वह 21 प्रथम श्रेणी और 27 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं।

प्रथम श्रेणी में 4 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से वह 1,681 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 205 है। वहीं लिस्ट क्रिकेट की 22 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से वह 693 रन बना चुके हैं।

दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज बडोनी आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं। वह इस टीम के साथ 2022 से जुड़े हुए हैं। एलएसजी के लिए पिछले 4 सीजन के 56 मैचों में 10 बार नाबाद रहते हुए 6 अर्धशतक की मदद से 963 रन बना चुके हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयुष बडोनी को क्यों चुना गया?
वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
आयुष बडोनी का क्रिकेट करियर कैसा है?
उन्होंने दिल्ली के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और घरेलू क्रिकेट में कई रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले