1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो गए?

सारांश

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में एक और बड़ा झटका लग गया है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज के बाकी दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले ऋषभ पंत भी टीम से बाहर हो चुके हैं। क्या यह भारतीय टीम के लिए नई चुनौतियाँ लेकर आएगा?

मुख्य बातें

वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए।
ऋषभ पंत भी इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं।
सुंदर टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का हिस्सा हैं।

नई दिल्ली, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अब सीरीज के बाकी दो वनडे मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे। इससे पहले ऋषभ पंत भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके थे।

रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेला गया, जहां गेंदबाजी के दौरान सुंदर घायल हो गए। उन्हें साइड स्ट्रेन की चोट लगी, जिसके कारण बल्लेबाजी में भी उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा।

राष्ट्र प्रेस को बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर अब वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सूत्रों के अनुसार, सुंदर के बाईं पसली में चोट लगने के बाद उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है, जिससे वे बाकी दो वनडे मैचों में खेल नहीं पाएंगे। यह भी संदेह है कि क्या वे न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 टी20 मैचों की सीरीज में उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि साइड स्ट्रेन ठीक होने में समय लगता है।

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सुंदर को स्कैन के लिए ले जाया जाएगा, उसके बाद हमें उनकी इंजरी की गंभीरता का पता चलेगा।"

वॉशिंगटन सुंदर की चोट भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। उनकी चोट और टीम में बदलाव से चयन और रणनीति पर असर पड़ सकता है। सुंदर टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीमित ओवरों की सीरीज में यह भारत के लिए तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन की वजह से वनडे और तिलक वर्मा ग्रोइन इंजरी के कारण तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वॉशिंगटन सुंदर किस कारण से बाहर हुए हैं?
वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन की चोट लगी है, जिसके कारण वे न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
ऋषभ पंत की इंजरी के बारे में क्या जानकारी है?
ऋषभ पंत भी साइड स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हैं।
क्या सुंदर टी20 सीरीज में खेल पाएंगे?
यह अभी निश्चित नहीं है, क्योंकि साइड स्ट्रेन ठीक होने में समय लग सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले