25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचेगा?

सारांश

भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ मुकाबला सुपर-4 में महत्वपूर्ण है। जानिए, इस मैच में कौन सी टीम जीत सकती है और फाइनल में एंट्री कैसे होगी।

मुख्य बातें

भारत की टीम चारों मैच जीत चुकी है।
बांग्लादेश ने तीन मैच जीते हैं।
दुबई की पिच धीमी है, जिससे रन बनाना मुश्किल हो सकता है।
मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ आठ मैच लगातार जीते हैं।

नई दिल्ली, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को दुबई में सुपर-४ का मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत दिख रहा है। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना होगा।

भारतीय टीम ने एशिया कप २०२५ में अब तक अपने सभी चार मैच जीत लिए हैं। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का यह पहला मुकाबला होगा।

वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम ने अपने चार में से तीन मैच जीत लिए हैं। इस टीम ने हांगकांग के खिलाफ ७ विकेट, जबकि अफगानिस्तान से ८ रन से जीत हासिल की है। बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ ४ विकेट से जीत चुकी है।

भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शुभमन गिल से बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

बांग्लादेशी टीम को कप्तान लिटन दास और तौहीद हिरदॉय से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान भारतीय बल्लेबाजों को कुछ हद तक परेशान कर सकते हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी बनी हुई है, जिससे मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

बुधवार को दुबई में अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २८ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ २००९ से अब तक १७ टी२० मैच खेले हैं, जिसमें से १६ मैचों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश ने केवल १ मुकाबला जीता है। भारत ने इस टीम के खिलाफ लगातार आठ मैच अपने नाम किए हैं।

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह

बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और तंजीद हसन तमीम

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि भारत की टीम इस मुकाबले में अपने अनुभव और कौशल का लाभ उठाकर बांग्लादेश को हराने में सक्षम है। चूंकि भारत ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, उम्मीद है कि वे फाइनल में पहुंचने में सफल होंगे।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और बांग्लादेश के बीच मैच कब है?
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच २४ सितंबर को दुबई में होगा।
भारत की टीम में कौन से प्रमुख खिलाड़ी हैं?
भारत की टीम में सूर्यकुमार यादव , शुभमन गिल , जसप्रीत बुमराह और अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
बांग्लादेश के प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
बांग्लादेश की टीम में लिटन दास और तौहीद हिरदॉय प्रमुख बल्लेबाज हैं।
दुबई का मौसम कैसा रहेगा?
दुबई में अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २८ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भारत और बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या है?
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ १७ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से १६ मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले