26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की स्थिति मजबूत: कपिल देव पांडेय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की स्थिति मजबूत: कपिल देव पांडेय

सारांश

कपिल देव पांडेय ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी है। कोच ने घरेलू मैदान का फायदा लेने की बात की है।

मुख्य बातें

कुलदीप यादव के कोच ने भारतीय टीम की स्थिति को मजबूत बताया।
घरेलू मैदान का फायदा मिलना महत्वपूर्ण होगा।
बल्लेबाजों को फॉर्म में रहना चाहिए।
गेंदबाजों को टप्पे पर गेंदबाजी करने की सलाह दी गई।
न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कानपुर, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस) । स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है।

कपिल देव पांडेय ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "भारतीय टीम के पास इतिहास बनाने का एक सुनहरा मौका है। अब तक किसी भी मेज़बान टीम ने टी20 विश्व कप नहीं जीता है, और कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए यह पिच अच्छी तरह से जानी-पहचानी है। हमारे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमें इतिहास रचना है।

पांडेय ने कहा कि भले ही हमारी गेंदबाजी बल्लेबाजी के मुकाबले थोड़ी कमजोर है, लेकिन सेमीफाइनल में हमारी गेंदबाजी ने डेथ ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया और हम जीत गए। अब यह मैच महत्त्वपूर्ण है। गेंदबाजों को टप्पे पर गेंदबाजी करनी होगी और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बाहर की तरफ गेंद फेंकनी होगी। छोटी गेंदें फेंकने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बहुत अच्छी हैं, लेकिन हमें घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। हाल ही में द्विपक्षीय श्रृंखला में हमने न्यूजीलैंड को हराया है, इसलिए हम मजबूत स्थिति में हैं, और इस मैच में जीत हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है।

शिवम दुबे के कोच सतीश सामंत ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "फाइनल मुकाबला बहुत कांटे का होगा। दोनों टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत हैं। मुझे लगता है कि मैच अंतिम ओवर तक जा सकता है। इससे मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।"

सामंत ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम बहुत संतुलित है। ओपनिंग से लेकर निचले क्रम तक उनकी बल्लेबाजी मजबूत है। 200 के स्कोर को भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

सामंत ने कहा कि अभिषेक शर्मा का अभी तक श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं आया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उम्मीद के मुताबिक प्रभावी पारी नहीं खेल सके हैं। मुझे लगता है कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में इन दोनों से बड़ी पारी की आवश्यकता है। इसके अलावा, हार्दिक, शिवम, तिलक, और ईशान सभी फॉर्म में हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की स्पिन गेंदबाजी में समस्याएं देखी गई हैं। यदि अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो ये समस्याएं हल हो सकती हैं और मैच भारत के पक्ष में जा सकता है।

शिवम दुबे ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है और जितने भी अवसर मिले हैं, उनमें रन बनाए हैं। फाइनल में शिवम और हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मुझे लगता है कि इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव ज्यादा प्रभाव नहीं डालेगा। ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कपिल देव पांडेय ने क्या कहा?
कपिल देव पांडेय ने कहा कि भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी है और उन्हें घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा।
क्या शिवम दुबे का प्रदर्शन अपेक्षानुकूल रहा है?
शिवम दुबे का प्रदर्शन विश्व कप में अच्छा रहा है, लेकिन अभी तक उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं आया है।
क्या भारत की गेंदबाजी मजबूत है?
भारत की गेंदबाजी बल्लेबाजी की तुलना में कमजोर मानी गई है, लेकिन कुछ गेंदबाजों से उम्मीदें हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले