10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यही क्रिकेट का वह अंदाज है, जिसमें हम खेलना चाहते हैं: सूर्यकुमार यादव?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यही क्रिकेट का वह अंदाज है, जिसमें हम खेलना चाहते हैं: सूर्यकुमार यादव?

सारांश

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर केवल 10 ओवर में जीत हासिल की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस तेजतर्रार खेल को लेकर अपनी राय साझा की। जानिए इस मैच की खास बातें और खिलाड़ियों की बेहतरीन परफॉर्मेंस के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने 154 रनों का लक्ष्य 10 ओवर में पूरा किया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज बल्लेबाजी पर जोर दिया।
रवि बिश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को भारतीय बल्लेबाजों ने चुनौती दी।
पावरप्ले में विकेट गिरना महत्वपूर्ण था।

गुवाहाटी, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 10 ओवरों में शानदार जीत हासिल की। खिलाड़ियों की तेजतर्रार बल्लेबाजी के बारे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम इंडिया इसी अंदाज में खेलना चाहती है।

भारत ने रविवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 154 रनों का लक्ष्य महज 10 ओवरों में पूरा किया। इस तेजतर्रार बल्लेबाजी पर भारतीय कप्तान ने कहा, "यही क्रिकेट का वह अंदाज है जिसमें हम खेलना चाहते हैं। चाहे पहले बल्लेबाजी करें या लक्ष्य का पीछा करें। अगर भविष्य में हमारे 20 रन पर 3 विकेट या फिर 40 रन पर 4 विकेट भी हों, तो हमें पता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है। लेकिन अगर अलग तरह का क्रिकेट खेलना है, तो आगे बढ़ने का यही सबसे बेहतर तरीका है। टॉप 2-3 बल्लेबाजों ने मेरा काम बहुत आसान कर दिया।"

इस मुकाबले में लेगब्रेक गेंदबाज रवि बिश्नोई को मौका दिया गया, जिन्होंने 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

उनकी तारीफ में सूर्या ने कहा, "बिश्नोई की योजनाएं बिल्कुल स्पष्ट हैं। उन्हें अपनी ताकत पता है। वह अपनी गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। जब भी टीम दबाव में होती है, वह हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं। ऐसे खिलाड़ी का टीम में होना बहुत अच्छा है।"

सीरीज गंवाने के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने मेजबान देश की तारीफ करते हुए कहा, "हां, गेंदबाजी में भी भारत को पूरा श्रेय जाता है। उन्होंने हमारे लिए हालात काफी मुश्किल बना दिए। पावरप्ले में विकेट गिरना बहुत अहम होता है और जब ऐसा हुआ, तो हमें पता था कि वहां से 150 रनों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा।"

न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में 9 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन ही बना सकी। इसे लेकर कप्तान सेंटनर ने कहा, "विकेट अच्छा था, खासकर तेज आउटफील्ड और छोटे मैदान को देखते हुए, लेकिन पहली पारी में कटर गेंदें काफी रुककर आ रही थीं। फिर भी, जिस तरह से भारत ने गेंदबाजी की, इसका श्रेय उन्हें देना होगा। भारत ने शुरुआत से ही हमें दबाव में रखा। पावरप्ले में 3 विकेट गिर जाएं, तो मैच मुश्किल हो ही जाता है। ईमानदारी से कहूं तो यह विकेट 180–190 रन का था।"

संपादकीय दृष्टिकोण

वह निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने रनों का लक्ष्य हासिल किया?
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव का क्या कहना है?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यही क्रिकेट का वह अंदाज है जिसमें हम खेलना चाहते हैं।
इस मैच में किस गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया?
लेगब्रेक गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारत की गेंदबाजी के बारे में क्या कहा?
कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत की गेंदबाजी की तारीफ की और कहा कि उन्होंने हमारे लिए हालात बहुत मुश्किल कर दिए।
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में कितने रन बनाये?
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में 9 विकेट खोकर केवल 153 रन बनाये।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले