26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

भारत ने अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस दिलचस्प मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। जानें कैसे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्य बातें

भारत ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई।
श्रीलंका को 8 विकेट से हराया गया।
आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा की नाबाद साझेदारी ने जीत दिलाई।
फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
बारिश के कारण मैच में ओवरों की कटौती की गई।

दुबई, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल-1 में श्रीलंका के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज करते हुए मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। खिताबी मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से होगा।

बारिश के कारण गीली आउटफील्ड के चलते इस मैच में 30-30 ओवरों की कटौती की गई थी। भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया, जिसने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए।

श्रीलंकाई टीम की ओर से चामिका हीनातिगला ने 38 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि कप्तान विमथ दिनसारा ने 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा, सेठमिका सेनेविरत्ने ने 30 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन और खिलन पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 18 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम 25 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाज का विकेट खो चुकी थी। यहां से आरोन जॉर्ज (नाबाद 58) ने विहान मल्होत्रा (नाबाद 61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। बांग्लादेश की तरफ से दोनों विकेट रसिथ निमसारो ने लिए।

दूसरी ओर, दे सेवेंस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल 2 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी। बारिश के कारण इस मुकाबले में 23-23 ओवरों की कटौती की गई थी।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 26.3 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए समीउन बसीर रतुल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान अजीजुल तमीम ने 20 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभान ने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि हुजैफा एहसान ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज की। पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी की।

उस्मान खान ने समीर मिन्हास के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। उस्मान 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद समीर ने अहमद हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की अटूट साझेदारी की और पाकिस्तान को आसान जीत दिलाई। समीर 57 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां भारत को एक बार फिर अपने कौशल का प्रदर्शन करना होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने श्रीलंका को कैसे हराया?
भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जिसमें आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा की नाबाद पारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फाइनल में भारत का सामना किससे होगा?
फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
सेमीफाइनल में बारिश का क्या प्रभाव पड़ा?
बारिश के कारण मैच में 30-30 ओवरों की कटौती की गई थी।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कितने रन बनाए?
श्रीलंका ने 20 ओवर में 138 रन बनाए।
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में किसे हराया?
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले