10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है?

सारांश

भारत ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका को हराकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। जानें किस प्रकार टीम इंडिया ने टी20 में अपनी जीत की संख्या को बढ़ाया और क्या है इस खेल का असर।

मुख्य बातें

भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया।
टीम इंडिया ने 33 टी20 मैचों में से 23 में जीत हासिल की।
भारत और न्यूजीलैंड ने समान जीत का रिकॉर्ड बनाया।
पाकिस्तान पहले स्थान पर है।
श्रीलंकाई टीम ने 202 रन बनाकर टाई की स्थिति बनाई।

नई दिल्ली, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के अंतिम मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी20 मुकाबले जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 33 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 23 मैच जीतने में सफल रही है। इसमें दो बार सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है। इस मामले में भारत ने न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ 49 मुकाबलों में 23 जीत हासिल की है।

दिलचस्प बात यह है कि भारत और श्रीलंका के बीच पिछले 2 टी20 मैच टाई रहे हैं, जिन्हें भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया।

किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में पाकिस्तान पहले स्थान पर है, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 टी20 मुकाबलों में 24 जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 31 टी20 मुकाबलों में 21 मैच जीत चुकी है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए।

भारतीय टीम ने 15 के स्कोर पर शुभमन गिल (4) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ 59 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

सूर्या 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए।

भारतीय टीम 92 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ 66 रन जोड़े और टीम को 150 के पार पहुंचाया।

तिलक वर्मा 34 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैमसन ने 39 रन की पारी खेली।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। पथुम निसांका ने 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कुसल परेरा ने 58 रन बनाए। इसके बाद खेल सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें भारत ने आसान जीत दर्ज की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। यह उपलब्धि सभी खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कितने टी20 मैच खेले हैं?
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 33 टी20 मैच खेले हैं।
भारत की टी20 में सर्वाधिक जीत का क्या रिकॉर्ड है?
भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ 23 टी20 मुकाबले जीतकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले