10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशिया कप में भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप में भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया?

सारांश

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2025 का रोमांचक मुकाबला जीत लिया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत के लिए आवश्यक रन बनाकर टीम को विजयी बनाया। जानें क्या हुआ सुपर ओवर में और कैसे भारत ने हासिल की जीत।

मुख्य बातें

भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की।
पाथुम निसांका ने शानदार शतक बनाया।
अभिषेक शर्मा का लगातार तीसरा अर्धशतक।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने 2 रन बनाए।
अक्षर पटेल ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया।

दुबई, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के अंतिम सुपर-4 मैच का निर्णय सुपर ओवर के द्वारा हुआ। इस दौरान, श्रीलंका ने केवल दो रन ही बनाए। कुसाल परेरा और शनाका ने बिना खाता खोले अपने विकेट गंवाए, जबकि कामिंडु मेंडिस 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से सुपर ओवर का संचालन अर्शदीप ने किया। जीत के लिए आवश्यक 3 रन सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ पारी की शुरुआत गिल ने की। श्रीलंका के लिए सुपर ओवर में वानिंदु हसरंगा ने गेंदबाजी की।

सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों पर शतक बनाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका ने भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर हर गेंदबाज पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट होकर 58 गेंदों पर 6 छक्के और 7 चौकों की मदद से 107 रन बनाए।

कुसाल परेरा ने 32 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। उन्होंने निसांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को अंतिम गेंद पर 3 रन की आवश्यकता थी, लेकिन टीम केवल 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा। भारत और श्रीलंका दोनों ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए।

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की और लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने महज 22 गेंदों पर अर्धशतक बनाया और 31 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। अक्षर ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका के लिए महिश तिक्षाणा, दुश्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और कप्तान असलांका ने 1-1 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वे मानसिक रूप से भी मजबूत हैं। इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई प्रेरणा है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुपर ओवर में कौन सा खिलाड़ी भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहा था?
सुपर ओवर में अर्शदीप ने गेंदबाजी की।
पाथुम निसांका ने कितने रन बनाए?
पाथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रन बनाए।
भारत ने कुल कितने रन बनाए?
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए।
किस खिलाड़ी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया?
अक्षर पटेल ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
श्रीलंका का सुपर ओवर में स्कोर क्या था?
श्रीलंका ने सुपर ओवर में केवल 2 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले