क्या बारिश ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का खेल फिर से रोका? टीम इंडिया ने 11.5 ओवरों में गंवाए 3 विकेट

Click to start listening
क्या बारिश ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का खेल फिर से रोका? टीम इंडिया ने 11.5 ओवरों में गंवाए 3 विकेट

सारांश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में चल रहे पहले वनडे मैच में बारिश ने खेल को बाधित किया। भारत ने 11.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 37 रन बनाए। इस रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। जानिए इस मैच की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • बारिश ने मैच में बाधा डाली।
  • टीम इंडिया ने 3 विकेट खोए।
  • रोहित शर्मा का 500वां मैच।
  • विराट कोहली बिना रन बनाए आउट हुए।
  • ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में चल रही वनडे श्रृंखला का पहला मैच, जिसमें 11.5 ओवरों के खेल के दौरान बारिश ने दो बार बाधा डाली है। वर्तमान में टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर केवल 37 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज पहले ही पवेलियन लौट चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुरुआत की। यह रोहित का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। फैंस को उम्मीद थी कि 223 दिनों बाद भारत की तरफ से खेलने वाले रोहित इस मैच में उन्हें भरपूर मनोरंजन देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

3.4 ओवरों में भारत को रोहित शर्मा के रूप में एक बड़ा झटका लगा। रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी पारी में सिर्फ 1 चौका शामिल था।

इसके बाद विराट कोहली मैदान में आए। कोहली भी आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। फैंस को उनसे चौके और छक्कों की उम्मीद थी, लेकिन 8वीं गेंद पर कोहली, कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे। यह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सका।

भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में 21 के स्कोर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। ठीक दो ओवर बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए, जिन्होंने इस पारी में 18 गेंदों पर 2 चौकों के साथ 10 रन बनाए।

8.5 ओवरों के बाद बारिश ने मैच में फिर बाधा डाली, लेकिन थोड़ी देर बाद मुकाबला फिर से शुरू हुआ। इसके बाद 18 गेंदें फेंकी गईं, जिसके बाद एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया।

विपक्षी टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है।

Point of View

यह स्पष्ट है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का यह मुकाबला न केवल प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है, बल्कि हमारे खिलाड़ियों की क्षमता को भी दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि बारिश के बावजूद, टीम इंडिया अपनी रणनीति को मजबूती से लागू करेगी और आगे बढ़ेगी।
NationPress
11/02/2026

Frequently Asked Questions

बारिश के कारण खेल कब रुका?
खेल 8.5 ओवरों के बाद बारिश के कारण रुका था।
भारत ने कितने विकेट गंवाए?
भारत ने 11.5 ओवरों में 3 विकेट गंवाए।
रोहित शर्मा की पारी में क्या खास था?
यह रोहित शर्मा का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जिसमें उन्होंने 14 गेंदों पर 8 रन बनाए।
विराट कोहली कितने रन बनाकर आउट हुए?
विराट कोहली 8वीं गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
Nation Press