क्या इंग्लैंड के खिलाफ ब्लेयर टिकनर का 'चौका' न्यूजीलैंड को सिर्फ 176 रन का टारगेट मिलेगा?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में चल रहे दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट चटकाए। उनकी इस धारदार गेंदबाजी के कारण मेहमान टीम 36 ओवरों में महज 175 रन पर सिमट गई।
मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बेन डकेट अपना विकेट गंवा बैठे। डकेट ने 5 गेंदों में केवल 1 रन बनाया और पवेलियन लौट गए, जबकि जेमी स्मिथ सिर्फ 13 रन जोड़ सके।
यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 34 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली, लेकिन 51 के स्कोर पर इंग्लैंड ने उनका विकेट भी खो दिया।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 34 गेंदों में उतने ही रन बनाए। ब्रूक की इस पारी में एक छक्का और 3 चौके शामिल रहे।
इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से ब्लेयर टिकनर ने 8 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले। जैकब डफी, जकारी फाउलकेस, मिचेल सेंटनर और मिचेल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिया।
इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम कर चुकी है। इस सीरीज के दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए पहले मैच को 4 विकेट से जीता। अब इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी, लेकिन दूसरे मैच में मेज़बान न्यूजीलैंड को बेहद आसान लक्ष्य मिला है। ऐसे में न्यूजीलैंड मैच को जीतकर 3 मुकाबलों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। तीसरा मैच 1 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।