26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टेंबा बावुमा ने हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी की, 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती दक्षिण अफ्रीका?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टेंबा बावुमा ने हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी की, 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती दक्षिण अफ्रीका?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। टेंबा बावुमा के नेतृत्व में, टीम ने गुवाहाटी में भारत को हराकर हैरान कर दिया। क्या यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक चेतावनी है?

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती।
टेंबा बावुमा ने हैंसी क्रोनिए का रिकॉर्ड तोड़ा।
भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे बड़ी हार है।
गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन से जीत हासिल की।
सिमोन हार्मर ने शानदार गेंदबाजी की।

गुवाहाटी, 26 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराकर जीत हासिल की। रनों के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी हार है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में जीत के साथ 0-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है। पहले टेस्ट में, जो कोलकाता में खेला गया था, दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से जीत दर्ज की थी।

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। आखिरी बार, जब उन्होंने भारत को 1999-2000 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से हराया था, उस समय दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोनिए थे और भारत के कप्तान सचिन तेंदुलकर

हैंसी क्रोनिए के बाद, भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के दूसरे कप्तान बन गए हैं।

गुवाहाटी टेस्ट में जीत के साथ टेंबा बावुमा का बतौर कप्तान टेस्ट न हारने का रिकॉर्ड भी कायम रहा।

गुवाहाटी टेस्ट में, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रन की मदद से 489 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई, जिससे वह 288 रन से पीछे रह गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6, सिमोन हार्मर ने 3 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट260 रन बनाकर घोषित की और भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 140 पर सिमट गई और 408 रन के अंतर से टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना किया। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 37 रन6 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2, मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने भारत में टेस्ट सीरीज कब जीती?
दक्षिण अफ्रीका ने 26 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज जीती।
टेंबा बावुमा ने कितने टेस्ट मैचों में कप्तानी की है?
टेंबा बावुमा ने इस टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी कप्तानी में टेस्ट मैच खेले हैं।
भारत की सबसे बड़ी हार कब हुई?
भारत की सबसे बड़ी हार 26 नवंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 408 रन से हुई।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए।
गुवाहाटी टेस्ट में कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
गुवाहाटी टेस्ट में सिमोन हार्मर ने 6 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले