23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डेमियन मार्टिन का ठीक होना चमत्कार से कम है? - मार्क वॉ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डेमियन मार्टिन का ठीक होना चमत्कार से कम है? - मार्क वॉ

सारांश

डेमियन मार्टिन के स्वास्थ्य में सुधार की खबर ने क्रिकेट जगत में खुशी का संचार किया है। उनके ठीक होने को चमत्कार जैसा बताया जा रहा है। जानें इस बारे में और क्या कहा है उनके साथियों ने।

मुख्य बातें

डेमियन मार्टिन का स्वास्थ्य सुधार आशा की किरण है।
उनकी वापसी से क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।
मार्क वॉ और एडम गिलक्रिस्ट ने उनका समर्थन किया।

नई दिल्ली, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को इंड्यूस्ड कोमा से बाहर आने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस खबर की पुष्टि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने की है।

मार्क वॉ ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, "उसे अभी भी थोड़ा सफर तय करना है। यह बहुत कठिन था, लेकिन यह बहुत अच्छी खबर है। यह सच में लगभग एक चमत्कार है। जब वह आईसीयू में था, तो उसकी स्थिति बहुत गंभीर लग रही थी।"

एडम गिलक्रिस्ट ने सिडनी टेस्ट के दौरान कायो स्पोर्ट्स पर कहा, "यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि वह घर लौट आए हैं, और उनका परिवार सभी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है।"

डेमियन मार्टिन ने बॉक्सिंग डे पर बीमार पड़ गए थे। उन्हें गोल्ड कोस्ट के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मैनिंजाइटिस के कारण इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया था। वह पिछले सप्ताह कोमा से जागे और स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मार्टिन को ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने 2003 का विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने नाबाद 88 रन की पारी खेली और रिकी पोंटिंग के साथ 234 रन की साझेदारी की थी। मार्टिन 1999 वनडे विश्व कप और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे।

1992 से 2006 के बीच, मार्टिन ने 67 टेस्ट में 13 शतक और 23 अर्धशतक की मदद से 46.37 की औसत से 4,406 रन बनाए। 208 वनडे में 5 शतक और 37 अर्धशतक की मदद से 5,346 रन और 4 टी20 में 1 अर्धशतक की सहायता से 120 रन बनाए। उन्होंने 2006 में क्रिकेट से संन्यास लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक आशा की किरण है। उनकी बहादुरी और संघर्ष ने यह साबित किया है कि कठिनाइयों के बावजूद, आशा हमेशा बनी रह सकती है।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेमियन मार्टिन को क्या हुआ था?
उन्हें मैनिंजाइटिस के कारण इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया था।
मार्टिन ने कितने विश्व कप खेले?
उन्होंने 1999 और 2003 के विश्व कप में भाग लिया।
मार्टिन का क्रिकेट करियर कब तक चला?
उनका करियर 1992 से 2006 तक चला।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले