क्या डेरिल मिचेल ने वनडे फॉर्मेट में अपना नौवां और भारत के खिलाफ चौथा शतक बनाया?
सारांश
Key Takeaways
इंदौर, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इंदौर में चल रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में एक बार फिर से शतक लगाया है। यह मिचेल का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है।
डेरिल मिचेल ने 106 गेंदों पर अपने शतक को पूरा किया, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 10 चौके लगाए।
जब न्यूजीलैंड का स्कोर 5 पर 2 विकेट था, तब मिचेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए विल यंग के साथ 30 रन की साझेदारी की, जिसमें 53 रन बनाए।
रिपोर्ट लिखे जाने तक, मिचेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के साथ नाबाद 158 रन की साझेदारी कर ली थी। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थे। मिचेल 110 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि फिलिप्स 68 गेंदों पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 70 रन बना रहे थे। न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।
यह डेरिल मिचेल का वनडे करियर का नौवां शतक है और भारत के खिलाफ उनका चौथा शतक है। राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भी मिचेल ने 117 गेंदों पर 131 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था।
इससे पहले, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। राणा ने डेवन कोनवे को 5 और विल यंग को 30 के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को पहले ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मिचेल और फिलिप्स की मदद से न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की है।