1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड में डेरिल मिशेल का नाबाद शतक जीत दिला सका?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड में डेरिल मिशेल का नाबाद शतक जीत दिला सका?

सारांश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे वनडे में डेरिल मिशेल की नाबाद शतकीय पारी ने मेहमान टीम को जीत दिलाई। इस शानदार मुकाबले की महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए पढ़ें। क्या यह पारी भारत के खिलाफ जीत का आधार बन सकी?

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया।
डेरिल मिशेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेली।
भारत ने 284 रन का स्कोर बनाया।
अंतिम मैच 18 जनवरी को होगा।
क्रिस्चियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए।

राजकोट, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवर में 70 रन की साझेदारी की।

रोहित ने 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। इसके बाद, कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की और टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।

गिल ने 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के सहारे 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फैंस को विराट कोहली से उम्मीदें थीं, लेकिन वह 23 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

भारतीय टीम 23.3 ओवर के खेल तक 4 विकेट खोकर 118 रन बना चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।

जड्डू ने 44 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद केएल राहुल ने नीतीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचाया।

केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नीतीश रेड्डी ने 20 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीमक्रिस्चियन क्लार्क ने 8 ओवरों में 56 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मेहमान टीम ने 46 के स्कोर तक डेवोन कॉनवे (16) और विल यंग (10) का विकेट गंवा दिया था।

यहां से विल यंग और डेरिल मिशेल ने 152 गेंदों में 162 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विल यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए।

डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। मिशेल ने 117 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने 32 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनकी तैयारी और संघर्ष का प्रतीक है। दर्शकों को इस मुकाबले का आनंद आया और अब सभी की नजरें आगामी मैच पर हैं।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का स्कोर क्या है?
सीरीज का स्कोर 1-1 है।
डेरिल मिशेल ने कितने रन बनाए?
डेरिल मिशेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेली।
अंतिम वनडे कब खेला जाएगा?
अंतिम वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने 284 रन बनाए।
इस मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट ले गया?
क्रिस्चियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले