20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डेविड वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप, अगले महीने अदालत में पेशी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डेविड वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप, अगले महीने अदालत में पेशी

सारांश

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें अगले महीने अदालत में पेश होना होगा। जानें, क्या है पूरा मामला।

मुख्य बातें

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उनकी खून में शराब की मात्रा 0.104 पाई गई।
उन्हें अगले महीने अदालत में पेश होना है।
वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं।
वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

सिडनी, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर रविवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में विवाद में फंस गए हैं। यह घटना मारूब्रा के उपनगर में एक नियमित सड़क किनारे ब्रेथ-टेस्टिंग अभियान के दौरान घटित हुई।

'न्यूजडॉटकॉमडॉटएयू' की रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीय वॉर्नर ने टेस्टिंग चेकप्वाइंट पर पहुँचने से पहले अपने वाहन को रोककर पार्क किया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उनकी कार के पास पहुँचकर ब्रेथ एनालिसिस किया, जिससे पुष्टि हुई कि उनके शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से अधिक थी।

डेविड वॉर्नर को हिरासत में लेकर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहाँ उनके खून में शराब की मात्रा 0.104 दर्ज की गई। इसके बाद उन पर आरोप लगाए गए हैं, और उन्हें अगले महीने अदालत में पेश होना है।

पुलिस के बयान में कहा गया, "आज (5 अप्रैल 2026) शाम लगभग 5:30 बजे, पुलिस मारूब्रा की मालाबार रोड पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी। एक वैन को कथित तौर पर टेस्टिंग साइट से कुछ पहले रुकते और पार्क होते देखा गया। ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल कमांड से जुड़े अधिकारियों ने वाहन के पास जाकर 39 वर्षीय चालक का सड़क किनारे टेस्ट किया, जिसका नतीजा पॉजिटिव आया। उसे गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहाँ दूसरे टेस्ट में उसके खून में शराब की मात्रा 0.104 पाई गई।"

बयान में कहा गया, "उसे 'मध्यम-श्रेणी के पीसीए (खून में शराब की मात्रा)' के साथ गाड़ी चलाने के आरोप में अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। उसे गुरुवार, 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।"

दिलचस्प बात यह है कि डेविड वॉर्नर ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालाँकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। वर्तमान में वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और लीग के बीच में मिले ब्रेक के दौरान कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक वॉर्नर ने बिग बैश लीग (बीबीएल) सहित घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं में अपना प्रभाव बनाए रखा है। उन्होंने हाल ही में सिडनी थंडर के साथ एक शानदार सीजन खेला, जिसमें वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वॉर्नर ने केवल आठ मैचों में 433 रन बनाए।

डेविड वॉर्नर पीएसएल 2026 के 3 मुकाबलों में 31 की औसत के साथ 93 रन बना चुके हैं। उनकी टीम कराची किंग्स लगातार तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अभी दूसरे स्थान पर है। टीम अब गुरुवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उनकी खेल करियर और व्यक्तिगत जीवन पर सवाल उठ रहे हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेविड वॉर्नर को कब गिरफ्तार किया गया?
डेविड वॉर्नर को 7 अप्रैल 2026 को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उन्हें कब अदालत में पेश होना है?
उन्हें 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना है।
वॉर्नर किस क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं?
वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
उनकी शराब की मात्रा क्या थी?
उनके खून में शराब की मात्रा 0.104 पाई गई।
वॉर्नर ने कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया?
डेविड वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले