दीपक हुड्डा: क्रिकेट के लिए शहर छोड़ा, क्रुणाल पांड्या से विवाद के बाद शानदार वापसी

Click to start listening
दीपक हुड्डा: क्रिकेट के लिए शहर छोड़ा, क्रुणाल पांड्या से विवाद के बाद शानदार वापसी

सारांश

दीपक हुड्डा ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को साबित किया है। विवाद के बाद उन्होंने खुद को संभाला और भारतीय टीम में जगह बनाई। जानिए उनकी प्रेरक कहानी।

Key Takeaways

  • दीपक हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ।
  • उन्होंने बड़ौदा से घरेलू क्रिकेट में करियर की शुरुआत की।
  • क्रुणाल पांड्या से विवाद के बाद दीपक ने वापसी की।
  • दीपक ने 2022 में भारतीय टीम में स्थान पाया।
  • उनका प्रदर्शन वनडे और टी20 में शानदार रहा है।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 'गिरा हूं तो क्या हुआ, मैं उठ कर फिर चलूंगा, राख से भी मैं आग बनकर फिर निकलूंगा। टूटना मेरी फितरत नहीं, बिखर कर जुड़ना है। अबकी बार आसमान से भी ऊपर उड़ना है।' ये पंक्तियाँ भारतीय टीम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा पर पूरी तरह से लागू होती हैं। एक समय ऐसा था जब दीपक ने क्रुणाल पांड्या के साथ विवाद के बाद अपने क्रिकेट करियर का अंत मान लिया था। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।

दीपक हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में 19 अप्रैल, 1995 को हुआ। क्रिकेट के प्रति उनकी गहरी रुचि थी, लेकिन हरियाणा में खेल के लिए आवश्यक सुविधाएं नहीं थीं। इस वजह से, दीपक ने हरियाणा को छोड़कर बड़ौदा जाने का निर्णय लिया। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते, दीपक ने 2014 में बड़ौदा की ओर से घरेलू क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले मैच में ही बंगाल के खिलाफ शतकीय पारी खेली और गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए।

दीपक ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इरफान और युसूफ पठान ने भी उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने में सहायता की। दीपक के बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार उन्हें 2015 में आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल्स द्वारा 40 लाख रुपये में खरीदे जाने के रूप में मिला।

दीपक का करियर बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन 2021 में एक विवाद ने सब कुछ बदल दिया। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से पहले, दीपक और बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद दीपक ने टीम का बायो-बबल छोड़ दिया। इस घटना के बाद उन्हें पूरे सीजन के लिए निलंबित कर दिया गया। दीपक इस घटना से बहुत दुखी हुए और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत मान लिया।

इस कठिन समय में दीपक को एक बार फिर इरफान और युसूफ पठान का समर्थन मिला, जिन्होंने उन्हें फिर से खेल के मैदान पर लाने में मदद की। दीपक ने राजस्थान में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर से आगे बढ़ते रहे। उनके निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन का फल मिला और 2022 में उन्हें भारतीय टीम में चयनित किया गया। दीपक ने 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और इसी महीने में श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की भी शुरुआत की।

दीपक ने भारत के लिए अब तक 10 वनडे मैचों में 25 की औसत से 153 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में दीपक ने 17 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। दीपक उन कुछ भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया है। वनडे और टी20 में मिलाकर दीपक ने 9 विकेट भी लिए हैं।

Point of View

बल्कि प्रेरणा की भी। उन्होंने अपने करियर में कई बाधाओं का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। यह कहानी हमें सिखाती है कि दृढ़ता और समर्पण से हम किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

दीपक हुड्डा का जन्म कब हुआ था?
दीपक हुड्डा का जन्म 19 अप्रैल 1995 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।
दीपक ने अपने करियर की शुरुआत कब की?
दीपक ने 2014 में बड़ौदा की तरफ से घरेलू क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की।
दीपक हुड्डा ने किस टीम में खेला है?
दीपक हुड्डा ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेला है।
दीपक हुड्डा का अंतरराष्ट्रीय करियर कब शुरू हुआ?
दीपक हुड्डा का अंतरराष्ट्रीय करियर 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे से शुरू हुआ।
क्या दीपक हुड्डा ने टी20 में शतक लगाया है?
हाँ, दीपक हुड्डा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया है।
Nation Press