आईपीएल 2026: नितीश राणा पर कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Click to start listening
आईपीएल 2026: नितीश राणा पर कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का जुर्माना, जानें पूरा मामला

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का आरोप लगा है। जानें क्या हुआ और किस वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया।

Key Takeaways

  • नितीश राणा पर कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप।
  • जुर्माना: मैच फीस का 25 प्रतिशत।
  • राणा ने गलती स्वीकार की।
  • घटना 19वें ओवर में हुई।
  • सीएसके ने मैच 23 रन से जीता।

चेन्नई, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज नितीश राणा पर एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसमें ऐसे शब्दों का प्रयोग शामिल है जिन्हें आम तौर पर आपत्तिजनक, अश्लील, या अपवित्र माना जाता है।

इस तरह के व्यवहार में, उदाहरण के लिए, अपने खेल या किस्मत पर गुस्सा होकर गाली देना शामिल हो सकता है।

राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और उन्हें मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा भी मान्य है। गौरतलब है कि राणा इस मैच का हिस्सा नहीं थे।

यह विवाद 19वें ओवर के दौरान तब हुआ जब राणा ने चौथे अंपायर से ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव बदलने के अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद लंबी बहस हुई। डीसी के हेड कोच हेमांग बदानी भी चौथे अंपायर से बात कर रहे थे।

घटना के तुरंत बाद, 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर, स्टब्स जेमी ओवरटन की गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश में आउट हो गए। वह वापस जाते समय अपना बल्ला और ग्लव्स फेंक दिए।

मैच की बात करें तो, संजू सैमसन के नाबाद 115 रन की बदौलत सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। जेमी ओवर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए और दिल्ली कैपिटल्स को 189 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Point of View

जो खिलाड़ियों के व्यवहार की नीतियों को दर्शाती है। नितीश राणा की स्थिति को देखते हुए, यह स्पष्ट होता है कि सभी खिलाड़ियों को नियमों का पालन करना आवश्यक है।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

नितीश राणा पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
उन्हें एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया।
जुर्माने की राशि क्या है?
राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
क्या नितीश राणा ने अपनी गलती स्वीकार की?
हाँ, राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सजा मान ली है।
यह घटना कब घटित हुई?
यह घटना 19वें ओवर के दौरान हुई।
मैच का परिणाम क्या रहा?
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया।
Nation Press