13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026 में डीसी ने एमआई के खिलाफ जीती 17वीं बार, बनी 'नंबर-2' टीम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 में डीसी ने एमआई के खिलाफ जीती 17वीं बार, बनी 'नंबर-2' टीम

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की, जिससे वे अब एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जानें इस मैच की पूरी कहानी!

मुख्य बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने एमआई के खिलाफ 17वीं जीत दर्ज की।
डीसी अब एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
समीर रिजवी ने 90 रन की शानदार पारी खेली।
डीसी आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
रोहित शर्मा ने एमआई के लिए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से एक शानदार जीत हासिल की। यह डीसी की एमआई के खिलाफ 38वें मैच में 17वीं जीत थी। इस जीत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स अब एमआई के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स ने एमआई के विरुद्ध 34 मुकाबलों में 17 मैच जीते हैं।

इस सूची में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पहले स्थान पर है, जिसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 में से 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (34 मुकाबलों में 15 जीत) और राजस्थान रॉयल्स (30 मुकाबलों में 14 जीत) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में जीत हासिल की। डीसी के पाथुम निसांका ने 30 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 44 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 7 छक्कों और उतने ही चौकों की मदद से 90 रन की नाबाद पारी खेली। डेविड मिलर ने 21 रन की नाबाद पारी खेली।

शुरुआती दो मुकाबलों में जीत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स (+1.170 नेट रन रेट) आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि एक जीत और एक हार के साथ मुंबई इंडियंस -0.206 नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि मुंबई को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
13 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कितनी बार जीत हासिल की है?
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 बार जीत हासिल की है।
आईपीएल 2026 में डीसी की स्थिति क्या है?
दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे अधिक जीत किस टीम ने की है?
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 मैच जीते हैं।
मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने 90 रन बनाए।
इस मैच में कुल कितने रन बने?
मुंबई इंडियंस ने 162 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स ने इसे 18.1 ओवर में हासिल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले