आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से, जानें हेड टू हेड आंकड़े

Click to start listening
आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से, जानें हेड टू हेड आंकड़े

सारांश

आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी। क्या जीटी अपनी पहली जीत हासिल कर पाएगा? पढ़ें इस मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

Key Takeaways

  • दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत बल्लेबाजी फॉर्म
  • गुजरात टाइटंस की जीत की तलाश
  • अक्षर पटेल का प्रभावशाली नेतृत्व
  • साई सुदर्शन का बेहतरीन प्रदर्शन
  • गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी का योगदान

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 14वें मैच में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। दिल्ली ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस इस मैच में सीजन की पहली जीत की तलाश में है।

आईपीएल में डीसी और जीटी के बीच हमेशा से ही रोचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक इस लीग में कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं और 3 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आईपीएल 2025 में खेले गए दोनों मुकाबलों में गुजरात ने दिल्ली को हराया था। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मैच में कप्तान अक्षर पटेल के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में समीर रिवजी ने 51 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पहले मैच में भी उन्होंने 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

हालांकि, केएल राहुल इस सीजन में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दो मुकाबलों में उन्होंने केवल एक रन बनाया है। पिछले मैच में पाथुम निसांका ने 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। नीतीश राणा से भी इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी ने डीसी के लिए अच्छा काम किया है, और कप्तान अक्षर पटेल की गेंदबाजी भी शानदार रही है।

वहीं, दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में खेले गए दोनों मैच हार चुके हैं। साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 73 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन अन्य बल्लेबाज जैसे जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया कुछ खास नहीं कर पाए। गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है; सिराज और रबाडा पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। अशोक शर्मा ने भी 4 ओवर में 37 रन दिए थे। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन भी उम्मीद से कम रहा है।

Point of View

जबकि गुजरात टाइटंस को जीत की तलाश है। दोनों टीमों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो इस मैच को रोमांचक बना सकते हैं।
NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 में डीसी और जीटी के बीच अब तक कितने मैच हुए हैं?
डीसी और जीटी के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पिछले प्रदर्शन के बारे में क्या जानकारी है?
दिल्ली ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जिसमें अक्षर पटेल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन हुआ।
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में कैसा रहा है?
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक दोनों मैच हारें हैं और उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है।
कौन से खिलाड़ी इस मैच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं?
दिल्ली के समीर रिवजी और गुजरात के साई सुदर्शन इस मैच में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकते हैं।
क्या इस मैच का आयोजन नई दिल्ली में होगा?
हाँ, यह मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में होगा।
Nation Press