आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान पर गुजरात से हिसाब चुकता करने का अवसर

Click to start listening
आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान पर गुजरात से हिसाब चुकता करने का अवसर

सारांश

आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। क्या वे गुजरात के खिलाफ जीत-हार का समीकरण बराबर कर पाएंगे?

Key Takeaways

  • दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 14वां आईपीएल मुकाबला
  • दिल्ली के पास जीत-हार का समीकरण बराबर करने का मौका
  • गुजरात की टीम पहली जीत की तलाश में
  • दिल्ली ने पिछले दोनों मैच जीते हैं
  • गुजरात को दोनों शुरूआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आयोजित होगा। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर इस मैच में गुजरात से बराबरी की उम्मीद लेकर उतरेगी।

गुजरात टाइटंस 2022 में लीग में शामिल हुई थी। पिछले 4 सीज़नों में, गुजरात और दिल्ली की टीमों ने 7 बार आमने-सामने मुकाबला किया है, जिसमें से हर मौसम में एक टीम का पलड़ा भारी रहा है।

2022 में डीसी और जीटी का यह पहली बार आमना-सामना हुआ था, जिसमें गुजरात ने 14 रन से जीत दर्ज की थी। यह सीजन का एकमात्र मैच था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए, जिनमें से गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से और दिल्ली ने दूसरे मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

आईपीएल 2024 में दोनों मुकाबले दिल्ली ने जीते थे, एक मैच 6 विकेट से और दूसरा 4 विकेट से। वहीं, आईपीएल 2025 में दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते थे, एक मैच 7 और दूसरा 10 विकेट से जीतकर।

कुल मिलाकर, दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के पास बुधवार को होने वाले मुकाबले को जीतकर गुजरात के खिलाफ जीत-हार के समीकरण को समान करने का एक सुनहरा अवसर है।

आईपीएल 2026 के प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।

दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में, उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 6 विकेट से हराया था। इसके बाद, दूसरे मैच में, दिल्ली ने अपने घर में मुंबई इंडियंस को भी 6 विकेट से मात दी। दो मैचों में 2 जीत के साथ, दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

वहीं, गुजरात टाइटंस को इस सीजन में अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह नौवें स्थान पर है। डीसी के खिलाफ जीटी इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Point of View

बल्कि दोनों टीमों की मानसिकता और फॉर्म का भी एक अच्छा परिचायक होगा। दिल्ली घरेलू मैदान का लाभ उठाने की कोशिश करेगी जबकि गुजरात अपनी पहली जीत की तलाश में है।
NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 का यह मुकाबला कब हो रहा है?
यह मुकाबला 8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीज़न में गुजरात टाइटंस को कैसे पराजित किया था?
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते थे।
गुजरात टाइटंस ने कितने मैच जीते हैं?
गुजरात टाइटंस ने अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 मैच जीते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की वर्तमान फॉर्म कैसी है?
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के अपने दोनों मैच जीते हैं।
गुजरात टाइटंस का इस सीजन में प्रदर्शन कैसा रहा है?
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना किया है।
Nation Press