29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

सारांश

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में रोमांचक क्षणों की उम्मीद है। जानें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े और खिलाड़ियों की फॉर्म।

मुख्य बातें

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आयुर्वेदिक प्रतिस्पर्धा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स मजबूत।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल से गुजरात को उम्मीदें।
कुल 6 मुकाबलों में दोनों टीमों की बराबरी।
इस सीजन में युवा खिलाड़ियों पर नजर।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के चौथे मैच में मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पंजाब और गुजरात के बीच इस लीग में हमेशा से रोमांचक मुकाबले हुए हैं।

आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से पंजाब ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने भी 3 बार जीत हासिल की है। आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 11 रनों से हराया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब की दौड़ में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब की टीम इस सीजन में भी बेहद मजबूत नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी से पंजाब को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। नंबर तीन पर कप्तान अय्यर बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। अय्यर ने पिछले सीजन में 17 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे और उन्होंने पूरे सीजन में 6 अर्धशतक भी जड़े थे।

पंजाब किंग्स को नेहल वढेरा और शशांक सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। नेहल आईपीएल 2025 में शानदार लय में थे, उन्होंने 16 मैचों में 145 के स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस, मारको जानसेन और उमरजई बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली भी आईपीएल 2026 में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को इस सीजन में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल से बल्ले से शानदार प्रदर्शन की आस है। सुदर्शन पिछले सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जिन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाए, जबकि गिल ने 650 रन बनाएं थे। हालाँकि, जोस बटलर की हालिया फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

ग्लेन फिलिप्स के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और लुक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक बेहद मजबूत नजर आ रहा है। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला कब है?
यह मुकाबला 30 मार्च 2026 को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कितने मैच हुए हैं?
अब तक इन दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले जा चुके हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान कौन हैं?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।
गुजरात टाइटंस के प्रमुख बल्लेबाज कौन हैं?
गुजरात टाइटन्स के प्रमुख बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल हैं।
आईपीएल 2026 में कौन-कौन से खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं?
पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा और गुजरात टाइटन्स के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल महत्वपूर्ण रह सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले