आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी बना सकते हैं गुजरात के लिए बड़ा खतरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी बना सकते हैं गुजरात के लिए बड़ा खतरा

सारांश

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी साबित हो सकते हैं निर्णायक। जानिए कैसे ये खिलाड़ी गुजरात के लिए बने सकते हैं चुनौती।

मुख्य बातें

प्रियांश आर्या की तूफानी बल्लेबाजी से गुजरात के लिए खतरा।
श्रेयस अय्यर का अनुभव अहम होगा।
मार्को जानसेन का ऑलराउंड प्रदर्शन चुनौती दे सकता है।
युजवेंद्र चहल की स्पिन गेंदबाजी महत्वपूर्ण साबित होगी।
अर्शदीप सिंह गुजरात के टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को होने जा रहा है। पंजाब ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इस बार भी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहती है। आइए हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस मैच में गुजरात के लिए एक बड़ा संकट बन सकते हैं।

प्रियांश आर्या: प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। प्रियांश पावरप्ले में तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 179 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे। यदि प्रियांश अपनी लय में रहते हैं, तो वे गुजरात के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का पिछले सीजन में बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 17 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। अय्यर ने नंबर तीन की पोजीशन को बखूबी भरा, और वे पारी को संवारने के साथ-साथ तेजी से रन भी जुटा सकते हैं। इस वजह से, वे इस मैच में गुजरात के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

मार्को जानसेन: दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन दोनों ही क्षेत्रों में अहम योगदान के लिए जाने जाते हैं। गुजरात के लिए बुरी खबर यह है कि जानसेन की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में, जानसेन ने 6 मैचों में 11 विकेट निकाले। इसके साथ ही, जानसेन में अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की क्षमता है।

युजवेंद्र चहल: आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी घुमती गेंदों से गुजरात के बल्लेबाजों को कठिनाई में डाल सकते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे। विशेष बात यह है कि चहल महत्वपूर्ण समय पर विकेट निकालने की कला में निपुण हैं। वे अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हुए भी नजर आएंगे।

अर्शदीप सिंह: गुजरात टाइटंस का सबसे बड़ा बल उनका टॉप ऑर्डर है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुजरात के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। उनकी हवा में लहराती गेंदें और बेहतरीन यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकते हैं। आईपीएल 2025 में अर्शदीप ने 17 मैचों में 21 विकेट लिए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि उनकी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो गुजरात टाइटंस के लिए चुनौती बन सकते हैं। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिलचस्प रहेगा।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहेगा?
पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार भी वे जीत की उम्मीद कर रहे हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ कौन से खिलाड़ी प्रभाव डाल सकते हैं?
प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह गुजरात के लिए चुनौती बन सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले