आईपीएल 2026: गिल और बटलर की बेहतरीन बल्लेबाजी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: गिल और बटलर की बेहतरीन बल्लेबाजी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य दिया

सारांश

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मुख्य बातें

गुजरात टाइटंस ने 162 रन का स्कोर बनाया।
शुभमन गिल ने 39 रन और जोस बटलर ने 38 रन बनाए।
पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य मिला।
विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट लिए।
अशोक शर्मा का डेब्यू हुआ।

न्यू चंडीगढ़, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर बनाया। इस टीम को साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 11 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान गिल ने 27 गेंदों में 6 छक्कों के साथ 39 रन बनाए, जिसके बाद बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़कर टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन बनाए। इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का योगदान दिया। पारी के अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कुल 11 गेंदें फेंकी, जिसमें 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल थी। इस ओवर में अर्शदीप ने 12 रन खर्च किए।

पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक ने 34 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट निकाले। मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिया।

टाइटंस की टीम में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को डेब्यू का मौका दिया गया है, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को परेशान किया है। इस मैच में अशोक पर फैंस की नजरें रहेंगी।

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज के साथ मैदान पर उतरी है।

वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ यह मैच खेला है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुजरात टाइटंस ने कितने रन बनाए?
गुजरात टाइटंस ने 162 रन बनाए।
इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज कौन थे?
प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल और जोस बटलर थे।
पंजाब किंग्स को कितना लक्ष्य दिया गया?
पंजाब किंग्स को 163 रन का लक्ष्य दिया गया।
इस मैच में किस गेंदबाज ने सबसे अधिक विकेट लिए?
विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट लिए।
अशोक शर्मा किस टीम में शामिल हुए?
अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस में शामिल हुए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 4 सप्ताह पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले